फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   abortion laws in alabama 2019 Bill banning abortion passed in Alabama America

अमेरिका: अलबामा में गर्भपात पर रोक लगाने वाला बिल पास, पकड़े जाने पर डॉक्टर को होगी उम्रकैद

Wed, 15 May 2019 05:01 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, मियामी
एजेंसी, मियामी Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
abortion laws in alabama 2019 Bill banning abortion passed in Alabama America
गर्भपात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
अमेरिका में अलबामा स्टेट सीनेट ने गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पारित कर दिया है। इस विधेयक के अनुसार, दुष्कर्म और घृणित यौन संबंध के मामले में भी गर्भपात की अनुमति नहीं दी गई है। अगर कोई डॉक्टर गर्भपात के मामले में लिप्त पाया गया तो इस बिल के मुताबिक उसे उम्रकैद की सजा दी जाएगी। मसौदे को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है। 
विज्ञापन


डेमोक्रेट नेता बॉबी सिंगलेटोन का कहना है कि बिल पूरी तरह से अमानवीय है। बॉबी के मुताबिक, कोई महिला दुष्कर्म का शिकार होकर गर्भवती हो जाती है तो उसे बच्चे को जन्म देना ही होगा। 
विज्ञापन


अमेरिका में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रही संस्था एसीएलयू ने बिल के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल करने की घोषणा की है। संस्था का कहना है कि वह बिल को किसी भी सूरत में क्रियान्वित होने से रोकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल की पैरवी करने वाले लोगों का कहना है कि वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप की वजह से कोर्ट में इस समय कंजरवेटिव बहुमत में हैं। रिपब्लिकन 1973 के उस फैसले को तब्दील करना चाहते हैं, जिसमें गर्भपात को महिलाओं का अधिकार माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed