फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a woman is raped in Australia parliament prime minister Scott Morrison said i am apologies this should not happen

ऑस्ट्रेलिया की संसद में महिला के साथ दुष्कर्म, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मांगी माफी

Tue, 16 Feb 2021 12:07 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
a woman is raped in Australia parliament prime minister Scott Morrison said i am apologies this should not happen
Scott Morrison

ऑस्ट्रेलिया की संसद में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने महिला से माफी मांगी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि संसद परिसर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


इधर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का कहना है कि इस मामले के बाद से देश के वर्क कल्चर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और इसकी जांच कराई जाएगी। महिला का कहना है कि रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स के दफ्तर में मार्च 2019 में उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा महिला का यह भी कहना है कि आरोपी मॉरिसन की सत्ताधारी लिबरल पार्टी से भी जुड़ा हुआ है। महिला ने बताया कि उसने अप्रैल 2019 में पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन अब अपने करियर को जोखिम में डालकर इसकी औपचारिक शिकायत करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



महिला का यह भी कहना है कि उसने रेनॉल्ड्स के दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस बारे में बताया था,  लेकिन इसके बाद भी उन्हें उसी दफ्तर में बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया। सोमवार को रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स ने बताया कि महिला ने उन्हें अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी थी। 



हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि महिला के ऊपर औपचारिक शिकायत ना दर्ज कराने को लेकर कोई दबाव था। अब मंगलवार को स्कॉट मॉरिसन ने महिला से माफी मांगी है और पूरे मामले की गहनता से जांच कराने के आदेश दिए हैं। 

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह वादा करता हूं कि वर्कप्लेस पर महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed