फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A terrible tragedy has struck Venezuela with a quarter of the population facing a grave crisis

Venezuela: वेनेजुएला में भयानक त्रासदी, चौथाई आबादी के सामने गंभीर संकट, संयुक्त राष्ट्र ने की ये अपील

Tue, 06 Jan 2026 02:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:15 PM IST
सार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के अमेरिका द्वारा अपहरण किए जाने के बाद देश के अंदर स्थितियां लगातार विकट होती जा रही हैं। लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले वेनेजुएला के 79 लाख लोगों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन
A terrible tragedy has struck Venezuela  with a quarter of the population facing a grave crisis
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सैन्य हिरासत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI

विस्तार

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के अमेरिका द्वारा अपहरण किए जाने के बाद देश के अंदर स्थितियां लगातार विकट होती जा रही हैं। लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले वेनेजुएला के 79 लाख लोगों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। लोगों के सामने खाद्यान्न से लेकर दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पाने का संकट खड़ा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र ने वेनेजुएला में यथाशीघ्र परिस्थितियां सामान्य करने और देश के अंदर मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील की है।        
विज्ञापन


दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणिक तेल भंडार (306 बिलियन बैरल) होने के बाद भी अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण वेनेजुएला इस समय केवल नौ लाख बैरल तेल प्रतिदिन बेच पाता था। इसके कारण वेनेजुएला के अंदर आर्थिक परेशानी पहले से ही मौजूद थी। लेकिन निकोलस मादुरो के अपहरण के बाद इसमें और अधिक अनियमितता आ गई है और केवल तीन-चार दिनों के अंदर ही लोगों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


इस दक्षिण अमेरिकी देश के प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता के कारण एक बड़ी आबादी के सामने पहले ही आर्थिक संकट बना हुआ था। लेकिन नए माहौल से पैदा हुई अनिश्चितता ने इसे और अधिक बढ़ाने का काम किया है। अब वेनेजुएला की तेल कंपनियों पर किसका अधिकार होगा और इसकी कमान किनके हाथों में होगी, इस पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। लिहाजा इन कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों के सामने भी अपने भविष्य को लेकर संकट बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलती है सबसे कम सहायता
अमेरिका की टेढ़ी नजर का ही परिणाम कहा जा सकता है कि वेनेजुएला में मानवीय संकट देखने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसको पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाती है। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में बताया है कि पिछले वर्ष वेनेजुएला में मानवीय सहायता के लिए 60 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अपील की गई थी। लेकिन अपेक्षा से उलट वेनेजुएला के लिए केवल 17 प्रतिशत धन ही जुटाया जा सका। 

अमेरिकी रुख से भ्रम ने बढ़ाया संकट
अमेरिका से वेनेजुएला के मामले में दोहरा स्टैंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कहा है कि वह वेनेजुएला पर कब्जा करने का इरादा नहीं रखता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार वेनेजुएला की तेल कंपनियों पर अमेरिकी कंपनियों का नेतृत्व होने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त अंतरिम राष्ट्रपति से भी अमेरिका से मिलजुलकर काम करने, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही है। इसे सीधे तौर पर धमकी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अंतरिम राष्ट्रपति ने वेनेजुएला की संप्रभुता बनाए रखने और अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही है। लेकिन अमेरिका के रुख ने वेनेजुएला का संकट और अधिक बढ़ा दिया है।  

संयुक्त राष्ट्र ने की ये अपील
सोमवार को संयुक्त राष्ट्र ने वेनेजुएला के मामले को देखते हुए एक आपात बैठक की है। इस बैठक में वेनेजुएला की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। स्वयं वेनेजुएला ने अमेरिकी दखल को संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन बताया है। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि किसी संप्रभु देश में इस तरह की दखल या धमकी देना संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के खिलाफ है। हालांकि, इसके बाद भी वेनेजुएला से अमेरिकी दखल को पूरी तरह खत्म करने के लिए किसी ठोस पहल के न होने से लोगों को निराशा हुई है। 


संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक एवं शांति निर्माण मामलों की प्रमुख रोजमैरी डिकार्लो ने कहा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी हस्तक्षेप को संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन बताया है। इससे अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति को गंभीर खतरा हो सकता है। डिकार्लो ने जोर देकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed