{"_id":"652939b32f62ae370307cf2b","slug":"a-teacher-has-been-stabbed-to-death-after-raising-religious-slogans-in-a-school-in-france-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: पहले लगाया धार्मिक नारा फिर शिक्षक की चाकू मारकर कर दी हत्या; स्कूलों को किया गया अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: पहले लगाया धार्मिक नारा फिर शिक्षक की चाकू मारकर कर दी हत्या; स्कूलों को किया गया अलर्ट
Fri, 13 Oct 2023 06:08 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पेरिस
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:08 PM IST
सार
फ्रांस के एक स्कूल में धार्मिक नारा लगाकर हमलावर ने शिक्षक की चाकू से हत्या कर दी। घटना में दो अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
फ्रांस के एक स्कूल में शिक्षक की चाकू मारकर की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी फ्रांस के एक स्कूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को एक हाईस्कूल में एक व्यक्ति ने चाकू से शिक्षक पर हमला कर दिया। जिसके उसकी मौत हो गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। आतंकवाद विरोधी अभियोजकों ने घटना की जानकारी दी है।
आतंकवाद विरोधी अभियोजकों ने कहा, पेरिस के उत्तर में स्थित अर्रास शहर के गैम्बेटा हाई स्कूल में एक वारदात सामने आई। चाकू से लैस हमलावर ने शिक्षक पर हमला किया। हमले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचने वाले पुलिस अधिकारी स्लीम हामजी ने कहा, संदिग्ध हमलावर स्कूल का ही पूर्व छात्रा था। हमले के दौरान उसने कई धार्मिक नारे लगाए। जो यह दर्शाता है कि यह आतंकवाद से प्रेरित था।
घटना पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, हम हाईस्कूल के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान वहां चिल्लाने की आवाज आई। हम अंदर गए तो देखा कि वहां एक व्यक्ति धार्मिक नारे लगाकर चाकू से हमला कर रहा था। हालांकि हमले में घायल लोगों में से एक शिक्षक को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
आंतरिक मंत्री गेराल्ड डमैंनिन ने कहा, संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से सरकार के अधिकारियों ने पूरे देश के सभी स्कूलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हमास के हमले के बाद से यहूदी विरोधी घटनाओं में बढ़ोतरी के बीच डार्मिनिन ने गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों को सभी फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। अनुमान है कि इस्राइल और अमेरिका के बाद फ्रांस में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी यहूदी आबादी और पश्चिमी यूरोप में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।
फ्रांस की संसद के निचले सदन की उपाध्यक्ष नाइमा माउचौ ने कहा कि नेशनल असेंबली पीड़ितों, उनके परिवारों और शैक्षिक समुदाय के लिए अपनी एकजुटता और विचार व्यक्त करती है क्योंकि हमें पता चला है कि एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।