{"_id":"61084c9daacaa651582d729b","slug":"a-pakistan-police-officer-shot-dead-by-unknown-gunmen-in-khyber-pakhtunkhwa-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Tue, 03 Aug 2021 01:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेशावर
एजेंसी, पेशावर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:20 AM IST
सार
- अज्ञात बदूंकधारियों ने पोलियो कर्मचारियों के दल को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारी पर किया हमला
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो कर्मचारियों के दल को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारी की अज्ञात बदूंकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दो दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है।
विज्ञापन
बदमाशों ने यह हमला उस वक्त किया जब वह दक्षिण वजीरिस्तान से लगते डेरा इस्माइल खान में पोलियो कर्मचारियों के साथ जा रहे थे। इससे एक दिन पहले पेशावर के दाउदजई इलाके में मोटरसाइकिल पर आए कुछ बदमाशों ने एक सिपाही पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी पोलियो कर्मियों की एक टीम के साथ ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। पाकिस्तान में पोलियो स्वास्थ्य कार्यकर्ता और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारियों पर आए दिन आतंकवादियों और बदमाशों द्वारा हमले किए जाते हैं।
विज्ञापन