{"_id":"613502e5adf4304adb001884","slug":"a-married-teacher-in-us-california-raped-teenage-boy-three-times-during-one-on-one-private-study-sessions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: 39 साल की टीचर ने प्राइवेट ट्यूशन में नाबालिग लड़के का तीन बार किया यौन शोषण, साल भर जांच के बाद हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शर्मनाक: 39 साल की टीचर ने प्राइवेट ट्यूशन में नाबालिग लड़के का तीन बार किया यौन शोषण, साल भर जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
Sun, 05 Sep 2021 11:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:18 PM IST
सार
फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ब्रैंडन पर्सेल के मुताबिक, फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि शिक्षिका ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया था।" उस पर दुष्कर्म के अलावा बच्चे के साथ दुर्व्यव्हार और कई अन्य आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
नागपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 39 साल की शिक्षिका पर अपने 14 साल के छात्र के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि महिला टीचर ने लड़के के साथ प्राइवेट ट्यूशन के दौरान दुष्कर्म किया। पुलिस ने करीब एक साल तक शिक्षिका के खिलाफ शिकायतों की जांच की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिला टीचर का नाम क्रिस्टल जैक्सन बताया गया है। पुलिस का कहना है कि क्रिस्टल पिछले साल तक रीडले के माउंटेन व्यू इंडिपेंडेंट स्कूल में टीचर के तौर पर काम कर रही थी। हालांकि, जब फ्रेस्नो काउंटी पुलिस को उसके कथित कारनामों की जानकारी मिली, तो अधिकारियों ने उसके खिलाफ जांच बिठाई। करीब एक साल लंबी चली जांच के बाद जैक्सन को इसी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी जमानत के लिए मुचलके की राशि 2.15 लाख डॉलर्स (करीब 1.56 करोड़ रुपए) तय की गई है।
विज्ञापन
फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ब्रैंडन पर्सेल ने बताया कि जैक्सन को अभी कस्टडी में रखा गया है। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि पीड़ित सुरक्षित है और हम इसके शुक्रगुजार हैं। लेकिन फिलहाल हमें नहीं पता कि शिक्षिका ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया था।" जैक्सन पर दुष्कर्म के अलावा बच्चे के साथ दुर्व्यव्हार और कई अन्य आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि क्रिस्टल जैकसन शादीशुदा थी। इसके बावजूद उसने बच्चे के साथ कम से कम तीन बार दुष्कर्म किया। वह डनलप लीडरशिप एकेडमी में काम करने के दौरान हफ्ते में एक बार स्टडी सेशन के लिए जरूर मिलती थी।