{"_id":"5cdd8958bdec220708713f92","slug":"a-man-from-britain-made-world-record-by-driving-auto-rickshaw-at-speed-of-113-km-per-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के मैट एवरार्ड ने 119 किमी घंटे की रफ्तार से ऑटो दौड़ाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के मैट एवरार्ड ने 119 किमी घंटे की रफ्तार से ऑटो दौड़ाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Thu, 16 May 2019 09:31 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 16 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में एसेक्स के 46 साल के मैट एवरार्ड ने एलविंगटन एयरफील्ड पर 119.583 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऑटो रिक्शा दौड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैट ने ईबे से तीन हजार पौंड (2.7 लाख रुपये) में एक ऑटो रिक्शा खरीदा। रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने उसके 350 सीसी इंजन को बदलकर 1300 सीसी का इंजन लगाया।
विज्ञापन
गिनीज बुक में इससे पहले का रिकॉर्ड 110 किमी प्रति घंटे का था। रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक की टीम के सामने उन्हें एक सवारी भी बैठानी थी। लिहाजा उन्होंने अपने चचेरे भाई को बैठाकर अपना रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन