{"_id":"5f102c778ebc3e63785ee311","slug":"a-kid-in-china-kept-playing-mobile-games-for-22-hours-since-two-months-his-one-hand-got-paralysed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : दो महीने तक रोज 22 घंटे मोबाइल पर गेम खेलता रहा छात्र, एक हाथ हुआ पैरालाइज्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : दो महीने तक रोज 22 घंटे मोबाइल पर गेम खेलता रहा छात्र, एक हाथ हुआ पैरालाइज्ड
Thu, 16 Jul 2020 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक छात्र लगातार करीब दो महीने कर रोजाना 22 घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलता रहा, जिसके चलते उसका एक हाथ पैरालाइज्ड हो गया। 15 वर्षीय जियाओबिन की मां ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद थे और ऑनलाइन क्लास चल रही थीं। उसकी पढ़ाई चलती रहे इसलिए उसे फोन दिलाया था।
विज्ञापन
लेकिन, फोन पाने के बाद जियाओबिन ने पढ़ाई की जगह गेम खेलना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार उसे गेम की इतनी लत लग गई कि वह केवल दिनभर में केवल दो घंटे सो रहा था। करीब दो महीने तक ऐसा चलने के बाद वह स्ट्रोक का शिकार हो गया और उसके एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन