फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A British man has admitted to keeping the dead body of a pensioner for two years in a freezer

UK: करीब पांच साल बाद सुलझा मामला, पेंशन के रुपये उड़ाने के लिए शव को दो साल तक फ्रीज में रखा

Thu, 04 May 2023 11:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 11:39 AM IST
सार

जॉनसन पर आरोप लगाए गए है कि उसने मरे हुए शख्स के बैंक खाते से रुपये निकाले, उन रुपयों से खरीदारी की और बैंक डिटेल का गलत उपयोग किया। हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
A British man has admitted to keeping the dead body of a pensioner for two years in a freezer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने व्यक्ति के शव को उसकी पेंशन की वजह से करीब 2 साल तक फ्रीजर में रखा। बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय जॉन वेनराइट की साल 2018 में मौत हो गई थी, जबकि इस बात का खुलासा करीब दो साल बाद यानी साल 2020 में हुआ था। 

विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें 52 वर्षीय डैमियन जॉनसन को दोषी ठहराया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन पर आरोप लगाए गए है कि उसने मरे हुए शख्स के बैंक खाते से रुपये निकाले, उन रुपयों से खरीदारी की और बैंक डिटेल का गलत उपयोग किया। हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार कर दिया है। जॉनसन ने कहा कि वेनराइट के खाते के जिन रुपयों का इस्तेमाल किया वो उसके ही थे।  

विज्ञापन

फिलहाल वेनराइट के मरने का कारण साफ नहीं हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें, दोनों एक साथ फ्लैट में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर के अनुसार, जॉनसन ने अदालत को बताया कि वह वेनराइट के साथ ही रहता था। दोनों ने एक साझा खाता खोला था। जब वेनराइट की मौत हो गई तो उसने अपने पैसों को निकालने के लिए उसके शव को दो साल तक फ्रीजर में रखा। जॉनसन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं इन आरोपों को नहीं मानता कि मैंने पैसे निकालकर उड़ाए, वो मेरे रुपये थे। मेरा हक था उनपर यह गलत नहीं है। हालांकि अदालन ने फैसला सुनाते हुए शव को दफन न करने के लिए दोषी करार दिया। बता दे, जॉनसन अभी बेल पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed