{"_id":"6757b04575110f8d1907296c","slug":"a-26-year-old-man-was-arrested-over-the-targeted-killing-of-a-health-insurance-executive-news-updates-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा, 26 साल के शख्स के पास से फर्जी ID और बंदूक मिली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: यूनाइटेड हेल्थकेयर के CEO के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा, 26 साल के शख्स के पास से फर्जी ID और बंदूक मिली
Tue, 10 Dec 2024 08:37 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:37 AM IST
सार
यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब उनकी हत्या करने के आरोप में एक 26 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : एक्स/@NYPDnews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का न्यूयॉर्क दिसंबर की शुरुआत में एक बड़े हत्याकांड से दहल गया था। यूनाइटेड हेल्थकेयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार सुबह यानी चार दिसंबर को मैनहट्टन शहर स्थित एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, अब उनकी हत्या के आरोप में 26 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्जी आईडी और बंदूक रखने का भी आरोप है।
विज्ञापन
23 दिसंबर को होगी अगली पेशी
जांच अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए शख्स का नाम लुइगी मैंगियोन हैं। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गहरे रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए आरोपी को सोमवार शाम छह बजे के बाद पेन्सिलवेनिया की एक अदालत में ले जाया गया। इस दौरान न्यूयॉर्क पुलिस के जासूसों के साथ अल्टूना पुलिस भी मौजूद रही। बता दें, आरोपी को अब 23 दिसंबर को अदालत के सामने पेश होना होगा।
विज्ञापन
देरी और इनकार जैसे शब्दों के साथ मिले दस्तावेज
पेन्सिलवेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया जाएगा। हम नीतिगत मतभेदों को हल करने या दृष्टिकोण व्यक्त करने के लिए लोगों की हत्या नहीं करते हैं। हालांकि, पुलिस ने उन खबरों की पुष्टि नहीं की है, जिसमें कहा जा रहा कि घटनास्थल पर मिले दस्तावेजों पर देरी और इनकार शब्द लिखे हुए थे। जो आमतौर पर दावों को अस्वीकार करने के लिए बीमा कंपनियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है। इससे अपराध के पीछे संभावित राजनीतिक मकसद का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
ऐसे पुलिस ने कसा शिकंजा
अल्टूना मैकडॉनल्ड्स की शाखा के कर्मचारियों से मिली जानकारी के बाद लड़के को गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह मास्क और टोपी पहनकर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा था। अधिकारियों को उसके पास से एक फर्जी आईडी भी मिली है। तलाशी लेने पर एक घोस्ट बंदूक भी मिली, जो 9एमएम राउंड फायर करने में सक्षम थी और एक सप्रेसर से लैस थी, जिसे 3D प्रिंटर पर बनाया जा सकता था।
जब कांपने लगा आरोप...
अधिकारियों ने पूछा कि क्या वह हाल ही में न्यूयॉर्क गया था, तो मैंगियोन चुप हो गया और कांपने लगा। पुलिस ने कहा कि बरामद की गई नकली आईडी में से एक वह थी, जिसका इस्तेमाल हमले से पहले मैनहट्टन हॉस्टल में चेक इन करने के लिए किया गया था।
थॉम्पसन को नहीं करता था पसंद
मैंगियोन का जन्म और पालन-पोषण मैरीलैंड में हुआ था। उसने पेंसिल्वेनिया के आइवी लीग विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। हत्या करने से पहले हवाई में रह रहा था। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उसकी पहचान बिल्कुल वैसे ही शख्स से हुई है, जिसे हम ढूंढ रहे हैं। उसके पास से कई सामान भी मिले हैं, जो घटना से मिलते-जुलते हैं। यहां तक कि उसके बास से कुछ ऐसे सामान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वह ब्रायन थॉम्पसन को पसंद नहीं करता था।
आरोपी की लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चला है कि वह कैलिफोर्निया स्थित ऑनलाइन ऑटो मार्केटप्लेस ट्रूकार में डेटा इंजीनियर के रूप में काम कर चुका है। साल 2023 में उसने नौकरी छोड़ दी थी।
चार दिसंबर की सुबह की गई थी हत्या
पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति को हिल्टन के बाहर सुबह करीब पौने सात बजे गोली मारी गई, उसके बाद हमलावर फरार हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब यह जानकारी सामने आई की मारा गया व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं, बल्कि यूनाइटेड हेल्थकेयर’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी है तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप इंक’ की बीमा शाखा ‘यूनाइटेड हेल्थकेयर’ की चार दिसंबर सुबह न्यूयॉर्क शहर में निवेशकों के साथ वार्षिक बैठक होनी थी। इसलिए वह यहां आए हुए थे।
पत्नी का चौंकाने वाला दावा
पत्नी पॉलेट थॉम्पसन ने एक मीडिया चैनल को बताया था कि ब्रायन थॉम्पसन ने कहा था कि कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन हो सकता है कि कंपनी के बीमा कार्यक्रमों में कवरेज की कमी के कारण ऐसा किया गया हो।
यूनाइटेड हेल्थकेयर अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी
फॉर्च्यून 500 की सूची में यूनाइटेड हेल्थकेयर पांचवें स्थान पर है और यह अमेरिका की सबसे बड़ी निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी है। यह अमेरिका में चार करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने थॉम्पसन की मौत को भयावह और व्यापार और स्वास्थ्य देखभाल समुदाय के लिए एक भारी क्षति करार दिया।
नकाब पहनकर आया बदमाश
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि नकाबपोश के सिर पर नकाब और पीठ पर बैग टंगा था। गोली मारने के बाद वह पास की गली में भाग गया। थॉम्पसन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कंपनी के अनुसार, यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप अपना वार्षिक निवेशक सम्मेलन बुधवार सुबह 8 बजे शुरू करने वाला था।
बंदूक हुई खराब, तो आरोपी ने...
टिश ने कहा था कि ऐसा लगता है कि संदिग्ध कई समय से घात लगाए बैठा था और उसने थॉम्पसन को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी कंपनी के निवेश सम्मेलन के लिए होटल जा रहे थे। बंदूकधारी ने पीछे से गोली चलाना शुरू किया, जिससे उनके पैर और सीने में गोली लग गई। बंदूक के जाम होने के बाद, उसे वीडियो में जल्दी से उसे साफ करते और फिर से गोलीबारी शुरू करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस विभाग के प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा था, 'ऐसा लग रहा है कि हमलावर हथियारों को चलाने में कुशल है, क्योंकि बहुत जल्दी खराब हुई बंदूक को सही कर लिया था।' शूटर को वीडियो में शांति से एवेन्यू पार करते, शहर के आसपास उपलब्ध किराए की इलेक्ट्रिक बाइक पर चढ़ते और भागते हुए देखा जा सकता है। बाद में उसे सेंट्रल पार्क में देखा गया, इससे पहले कि उसका पता लगाना मुश्किल हो जाए। पुलिस उसे खोजने के लिए बाइक किराए पर लेने वाले से सुरागों पर काम कर रही है।