फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a 23 year old Indian individual punished for life imprisonment because he killed his ex girlfriend

ब्रिटेन: पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में 23 वर्षीय भारतीय को उम्र कैद

Thu, 17 Sep 2020 01:29 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 17 Sep 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
a 23 year old Indian individual punished for life imprisonment because he killed his ex girlfriend
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। हत्या के बाद उसने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कुबूल किया था। जिगु कुमार सोर्थी को कम से कम 28 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने होंगे जिसके बाद उसकी पैरोल पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन



उसे 21 वर्षीय भाविनी प्रवीण की हत्या का दोषी पाया गया है। उसने मार्च में लीसेस्टर स्थित प्रवीण के घर पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। लीसेस्टर क्राउन अदालत में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति टिमोथी स्पेंसर ने सोर्थी से कहा कि यह एक भयावह, क्रूर और बेरहमी से की गई हत्या थी। तुमने एक खूबसूरत, प्रतिभावान और कम उम्र की युवती की जान ले ली, जो सिर्फ 21 साल की थी।
विज्ञापन


इस महीने के शुरू में हत्या के मुकदमे के दौरान जूरी को बताया गया कि प्रवीण ने सोर्थी से शादी नहीं करने का मन बनाया था जिसके बाद वह ठगा सा महसूस कर रहा था। वह दो मार्च को प्रवीण के घर गया और कुछ मिनट बातचीत करने के बाद सोर्थी ने प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया और उसे कई बार चाकू मारा। इसके बाद वह घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को बुलाया गया लेकिन उन्होंने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब दो घंटे बाद सोर्थी स्पिनी हिल थाने के बाहर एक अधिकारी के पास पहुंचा और प्रवीण की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed