फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A 13-year-old child bride has been forced to marry a 48-year-old man become his fifth wife in Philippines

फिलीपींस : 13 वर्षीय लड़की की 48 साल के आदमी से शादी की, अपने से बड़े बच्चों को पाल रही नाबालिग

Mon, 16 Nov 2020 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 16 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
A 13-year-old child bride has been forced to marry a 48-year-old man become his fifth wife in  Philippines
फाइल फोटो - फोटो : social media

दुनिया भर में बाल विवाह पर रोक है। नाबालिगों की शादी कराना कानून जुर्म है। वहीं फिलीपींस में एक इस्लामी समारोह के दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को 48 वर्षीय व्यक्ति से शादी कर उसकी पांचवी पत्नी बनने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन


मुस्लिम बाहुल्य मगुइंडाना प्रांत के ममासापानो शहर में 48 वर्षीय व्यक्ति के दोस्त और परिवार लड़की को पारंपरिक सफेद पोशाक में देखने के लिए पहुंचे। दूल्हा अब्दुलरजाक अम्पाटुआन ने लड़की की शादी अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए की है। अब्दुलरजाक के बच्चों की उम्र इस नाबालिग लड़की से ज्यादा है। 
विज्ञापन


अब्दुलरजाक ने कहा, ''मैं इसे अपनी पत्नी बनाकर खुश हूं और उसके साथ अपने बच्चों की देखभाल करने में वक्त बिता रहा हूं। शादी दूल्हे के घर पर शुरू हुई, जहां उसे एक अच्छा पति बनने के लिए एक पारंपरिक उपदेश दिया गया। दूल्हे के रिश्तेदार एक उत्सव में ड्रम बजाते हुए बाल वधु को अपने घर ले गए। दूल्हा-दुल्हन को पास बैठाकर तस्वीरें खिंचवाई, जिनमें मेहमान हंसते=मुस्कुराते दिख रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल वधु ने कहा, पति का व्यवहार अच्छा है 
13 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर कहा, ''मैं अपने पति से डरती नहीं हूं। उनका व्यवहार मेरे साथ अच्छा है। मैं उनसे खाना बनाना सीख रही हूं, मुझे खाना बनाना नहीं आता है। मैं अपने पति को खुश करना चाहती हूं।''

नई पत्नी के लिए अलग घर बनाया 
अपनी शादी के तीन हफ्ते बाद अब्दुलरजाक ने नई दुल्हन के लिए एक छोटा सा घर बनाया, जहां वे साथ रहते हैं। वह किसान के तौर पर खेतों में काम करता है। जबकि उसकी नई पत्नी घर का काम करती है और अपने पति और उसकी पत्नियों के बच्चों की देखभाल करती है।

अब्दुलरजाक ने दावा किया कि उसकी नई पत्नी का 20वां जन्मदिन मानने तक और बच्चों की प्लानिंग नहीं करेगा। तब तक वह उसकी स्कूल की फीस देगा। उसने कहा, वह चाहता है कि वह सही समय पर मां बने, तब तक वह पढ़ाई-लिखाई करे। बता दें कि मुस्लिम बाहुल्य मिंडानाओ क्षेत्र में लड़के 15 वर्ष की आयु से शादी कर सकते हैं, जबकि लड़कियों का विवाह किशोरावस्था में कदम रखने से पहले हो सकता है।


15 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18वें जन्मदिन से पहले कर दी जाती
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया भर में फिलीपींस 726,000 की संख्या के साथ बाल वधु के मामले में 12वें स्थान पर है। 15 प्रतिशत लड़कियों की शादी उनके 18वें जन्मदिन से पहले कर दी जाती है। वहीं दो प्रतिशत से अधिक की शादी 15 साल की उम्र से पहले ही कर दी जाती है। फिलीपींस दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जहां तलाक अवैध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed