फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   89 Hindu pilgrims from India arrive in Pakistan to celebrate Maha Shivaratri

Pakistan: महा शिवरात्रि मनाने भारत से 89 हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 21 Dec 2022 02:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 02:29 AM IST
सार

हिंदू तीर्थयात्रियों के नेता संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में प्यार मिलता है और उम्मीद है कि ईटीपीबी उनके पवित्र स्थानों की अच्छी देखभाल कर रहा है।

विज्ञापन
89 Hindu pilgrims from India arrive in Pakistan to celebrate Maha Shivaratri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कटास राज मंदिर में महाशिवरात्रि मनाने के लिए भारत से करीब 89 हिंदू तीर्थयात्री मंगलवार को यहां पहुंचे। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखभाल करने वाले ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि करीब 89 हिंदू तीर्थयात्री मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत से यहां पहुंचे। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी राणा शाहिद और फराज अब्बास ने सीमा पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हाशमी ने कहा कि लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर चकवाल जाने से पहले हिंदू तीर्थयात्री कटास राज में अपने धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए एक दिन लाहौर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम महा शिवरात्रि गुरुवार को वहां आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


हिंदू तीर्थयात्रियों के नेता संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में प्यार मिलता है और उम्मीद है कि ईटीपीबी उनके पवित्र स्थानों की अच्छी देखभाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कटास राज मंदिर, जिसे किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, कई हिंदू मंदिरों का एक परिसर है, जो पैदल मार्ग द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मंदिर परिसर कटास नामक एक तालाब से घिरा हुआ है जिसे हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। यह परिसर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पोटोहर पठार क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed