फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   79th Independence Day celebrated in many cities of America flag hoisting on Seattle's Space Needle

US: अमेरिका के कई शहरों में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, सिएटल के स्पेस नीडल पर पहली बार हुआ ध्वजारोहण

Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/सिएटल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/सिएटल Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
सार

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार अमेरिका के सिएटल स्थित 605 फीट ऊंचे स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया गया। यह ऐतिहासिक पल भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना। महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता व सिएटल के मेयर ने समारोह में भाग लिया। 

विज्ञापन
79th Independence Day celebrated in many cities of America flag hoisting on Seattle's Space Needle
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिएटल स्थित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल पर हुआ ध्वजारोहण - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के जश्न-ए-आजादी का 79वां महोत्सव कई मायनों में खास रहा। कारण है कि इस बार भारत के साथ-साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में भारतीय तिरंगा का ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान अमेरिका सिएटल स्थित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार है जब किसी दूसरे देश का राष्ट्रध्वज लोकप्रिय अमेरिकी स्थल पर फहराया गया हो। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता शहर के मेयर ब्रूस हैरेल और विभिन्न गणमान्य नागिरक इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी प्रकाश गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं! स्पेस नीडल पर तिरंगा फहराना। बाद में, भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने केरी पार्क में एक सामुदायिक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Russia Meet: कितनी सफल रही ट्रंप-पुतिन की बैठक, यूक्रेन-भारत के लिए आगे क्या? पांच बिंदुओं में जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

79th Independence Day celebrated in many cities of America flag hoisting on Seattle's Space Needle
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सिएटल स्थित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल पर हुआ ध्वजारोहण - फोटो : PTI
सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों पर दिखा भारतीय तिरंगा
बता दें कि इस मौके पर त सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान और सांस्कृतिक नृत्य हुआ। सीएटल के कई प्रतिष्ठित इमारतों को भारतीय तिरंगा की आकृति वाली रोशिनी बिखेरी गई। स्पेस नीडल टॉवर पर लहराते भारतीय तिरंगे को दोनों देशों के बीच के मजबूत रिश्ते और इस इलाके की विविधता का सम्मान बताया गया।

ये भी पढ़ें:- Ukraine: अमेरिका में पुतिन का रेड कार्पेट पर स्वागत से यूक्रेनी नाराज, बोले- हमारे साथ धोखा हुआ

ह्यूस्टन में अंतरिक्ष यात्री व प्रवासियों ने किया ध्वजारोहण
इसके साथ ही ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में देशभक्ति के जोश के साथ भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यदिवस के बावजूद, सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय वहां पहुंचे। महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत के राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ा। समारोह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में भारत के अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर समेत भारत के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

दुनियाभर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शुक्रवार को भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में तिरंगा फहराया गया। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, सऊदी अरब, बहरीन और जर्मनी में भी वहां के प्रवासी भारतीय समुदाय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विदेशों में भारतीय उच्चायोग और दूतावासों में बाकायदा कार्यक्रम आयोजित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर दूतावासों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें भारतीय मूल के लोगों समेत स्थानीय नेताओं ने उत्साह से भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed