{"_id":"61dc6e946eaee245874e5e08","slug":"7939-arrested-after-violence-in-kazakhstan-leaving-164-peopled-dead-including-9-children-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजाखस्तान : हिंसा और प्रदर्शन के दौरान तीन बच्चों समेत 164 लोगों की मौत, 7939 लोग किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कजाखस्तान : हिंसा और प्रदर्शन के दौरान तीन बच्चों समेत 164 लोगों की मौत, 7939 लोग किए गए गिरफ्तार
Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
सार
पूर्व सोवियत संघ से स्वतंत्रता प्राप्त करने के 30 साल बाद कजाखस्तान को पहली बार सबसे खराब अशांति का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
कजाकिस्तान में प्रदर्शन
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कजाखस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह देशव्यापी हिंसा प्रदर्शनों के दौरान करीब 7939 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश भर में हालात अब स्थिर और नियंत्रण में हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस अशांति के दर्जनों पीड़ितों के लिए सोमवार को शोक दिवस मनाया गया। इस अशांति में तीन बच्चों समेत 164 लोग मौत का शिकार हुए।
विज्ञापन
पूर्व सोवियत संघ से आजादी हासिल करने के 30 साल बाद देश को पहली बार सबसे खराब अशांति के दौर का सामना करना पड़ा है। कजाखस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, खुफिया और आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने कहा कि दो जनवरी को ईंधन की कीमत लगभग दोगुनी हो जाने पर शुरू हुआ असंतोष जल्द ही पूरे देश में फैल गया और इसके चलते हालात खराब हो गए, लेकिन अब सब कुछ नियंत्रण में है।
विज्ञापन
भारत बनाए हुए है हालात पर नजर
वहीं, भारत ने इसे लेकर सोमवार को कहा कि हम कजाखस्तान में गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और चाहते हैं कि यहां स्थिति जल्द ही स्थिर हो। विदेश मंत्राल के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कजाखस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। हम हिंसा में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन