फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   71st day of war: Ukraine is killing Russian generals with US intelligence, keeping a close eye on every move of the army

युद्ध का 71वां दिन : अमेरिकी खुफिया जानकारी से रूस के जनरलों को मार गिरा रहा यूक्रेन, सेना की हर हरकत पर पैनी नजर

Fri, 06 May 2022 05:42 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 May 2022 05:42 AM IST
सार

यूक्रेन की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दक्षिण के कुछ इलाकों पर दोबारा कब्जा कर लिया है और पूर्व में हमला कर रही रूसी सेना को खदेड़ दिया है। दस हफ्ते से रूस और यूक्रेन के बीच गांव-गांव में जंग चल रही है। मॉस्को पूर्वी औद्योगिक शहर दोनबास पर कब्जा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन
71st day of war: Ukraine is killing Russian generals with US intelligence, keeping a close eye on every move of the army
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के 71वें दिन भी यूक्रेनी शहरों पर हमले जारी है। इस युद्ध में अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। इस बीच, एक वरिष्ठ अमेरिकी अफसर ने दावा किया है कि यूक्रेन को रूसी यूनिटों के मूवमेंट की खुफिया जानकारी अमेरिका मुहैया करा रहा है। इसी की मदद से कई रूसी जनरलों को यूक्रेन ने निशाना बनाया है। यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के करीब 12 फ्रंटलाइन जनरलों को युद्ध में मार गिराया है। 

विज्ञापन


यूक्रेन के इस दावे पर सैन्य विश्लेषक भी चकित हैं, क्योंकि इतने विश्वास के साथ कोई देश यह दावा नहीं कर सकता। लेकिन सच्चाई यह है कि बाइडन प्रशासन युद्ध के दौरान रियल टाइम खुफिया सूचना यूक्रेन से साझा कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यूक्रेन के साथ साझा की जा रही खुफिया जानकारी को लेकर चर्चा में बताया कि अमेरिका ने हाल ही में दोनबास क्षेत्र में रूसी युद्ध योजना की जानकारी भी यूक्रेन को दी थी। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि अमेरिकी मदद से कितने रूसी जनरल मारे गए हैं।
विज्ञापन


बेलारूस ने माना, लंबा खिंच गया यूक्रेन युद्ध
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध इतना लंबा खिंचेगा। उन्होंने दावा किया, वह युद्ध रोकने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। लुकाशेंको प्रारंभ से रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का बचाव करते रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन पर ‘रूस को उकसाने’ का आरोप लगाया और जोर देकर एटमी हथियारों के इस्तेमाल को अस्वीकार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्कवा युद्धपोत के बाद टी-90एम टैंक भी तबाह
यूक्रेन से युद्ध में रूस को काला सागर में उसके मस्कवा युद्धपोत को खोने के बाद दूसरा बड़ा झटका लगा है। यूक्रेनी अखबार कीव इंडिपेंडेंट ने 4 मई को एक तस्वीर साझा की है जिसमें रूसी टी-90एम टैंक की तबाही के बाद का मलबा दिखाई दे रहा है। बताया गया कि यूक्रेनी सैनिकों ने देश के पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र में इस टैंक पर सीधा हमला किया था। रूसी सेना के पास फिलहाल ऐसे सिर्फ 100 टैंक ही हैं। इनमें स्वचालित रक्षा प्रणाली के अलावा कई आधुनिक सिस्टम लगे हैं।  मिसाइल हमला होने पर यह टैंक स्मोक ग्रेनेड छोड़ता है और दुश्मन को बुरी तरह तबाह कर देता है।

रूसी सेना को खदेड़ यूक्रेन ने फिर कब्जाए कई इलाके
यूक्रेन की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दक्षिण के कुछ इलाकों पर दोबारा कब्जा कर लिया है और पूर्व में हमला कर रही रूसी सेना को खदेड़ दिया है। दस हफ्ते से रूस और यूक्रेन के बीच गांव-गांव में जंग चल रही है। मॉस्को पूर्वी औद्योगिक शहर दोनबास पर कब्जा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।


पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति रोकने को रूस ने बढ़ाए हमले...
रूस ने यूक्रेन के रेलवे स्टेशनों और अन्य आपूर्ति-लाइनों को लक्ष्य करके बमबारी की। रूसी विमानों व तोपखानों का लक्ष्य यूक्रेन में पश्चिमी हथियारों का प्रवाह बाधित करना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed