फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7.2 Magnitude Earthquake Jolts In New Zealand

New Zealand Earthquake: एक बार फिर न्यूजीलैंड की धरती कांपी, 7.2 तीव्रता का आया जोरदार भूकंप

Mon, 24 Apr 2023 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 07:58 AM IST
सार

बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र और मानव प्रेरित जलवायु असंतुलन से पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां बढ़ रही है। तापमान का बढ़ना, हिमनदों का पिघलना और टूटना, मानसून की बारिश और बर्फबारी में कमीऔर भूकंप में वृद्धि जैसे परिवर्तन इसके उदाहरण हैं।

विज्ञापन
7.2 Magnitude Earthquake Jolts In  New Zealand
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच सोमवार सुबह न्यूजीलैंड में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की रिक्टर स्केल की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। हालांकि, किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है। 

विज्ञापन

बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र और मानव प्रेरित जलवायु असंतुलन से पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां बढ़ रही है। तापमान का बढ़ना, हिमनदों का पिघलना और टूटना, मानसून की बारिश और बर्फबारी में कमी, विनाशकारी बाढ़ और भूकंप में वृद्धि जैसे परिवर्तन इसके उदाहरण हैं।

विज्ञापन

सुबह-सुबह महसूस किए झटके

एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इस किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। वहीं, युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने भी आया था भूकंप

बता दें, पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी कर्माडेक आईलैंड के पास ही धरती कांपी थी। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 आंकी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed