{"_id":"5eaa10d15f67a519c03fb561","slug":"64-naval-officer-of-usa-destroyer-warship-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: विध्वंसक युद्धपोत के 64 नौसैनिक मिले कोविड-19 संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: विध्वंसक युद्धपोत के 64 नौसैनिक मिले कोविड-19 संक्रमित
Thu, 30 Apr 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन डिएगो नौसैनिक अड्डे में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ‘यूएसएस किड’ पर तैनात 64 नौसैनिक कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए है। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए दी है।
विज्ञापन
वाशिंगटन के प्रमुख समाचार पत्र डेली हेराल्ड में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्धपोत में चालक दल के लगभग 300 सदस्य है और मंगलवार दोपहर तक, 63 प्रतिशत चालक दल को जांच में पॉजिटिव पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट में नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मेगन इसहाक के हवाले से कहा गया कि सभी लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में कहा गया कि जहाज को सैन डिएगो में डिसइंफेक्टेड और साफ किया जा रहा है जबकि चालक दल के सदस्यों को आईसोलेशन और क्वारंटीन किया गया है।