{"_id":"612bec9b2f1d750c5554d31c","slug":"60-tibetans-arrested-accused-of-keep-photo-of-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की तानाशाही: दलाई लामा की तस्वीर रखने पर चीन ने गिरफ्तार किए 60 तिब्बती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रैगन की तानाशाही: दलाई लामा की तस्वीर रखने पर चीन ने गिरफ्तार किए 60 तिब्बती
Mon, 30 Aug 2021 01:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:52 AM IST
सार
- गिरफ्तार किए गए तिब्बतियों में 19 भिक्षु भी शामिल
- लोगों को दलाई लामा की तस्वीरों को नहीं रखने की धमकी
- प्रशासन की तरफ से चलाया गया लोगों के घरों में तलाशी अभियान
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी अधिकारियों ने 60 तिब्बतियों को अपने अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की तस्वीरें रखने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई करदजे के देज वोनपो कस्बे में की गई है।
विज्ञापन
भारत में रह रह एक तिब्बती ने रेडिया फ्री एशिया को बताया कि पुलिस ने तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक स्थानीय मठ से 19 भिक्षुओं को हिरासत में लिया है, जबकि 40 अन्य लोगों को प्रशासन की तरफ से चलाए गए घरों की तलाशी के अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई बीजिंग की तरफ से दलाई लामा की तस्वीरों समेत तमाम प्रतिबंधित फोटो रखने के लिए तिब्बतियों को सजा देने के अपने अभियान को तेज करते हुए की गई है। एक सूत्र का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को सेरशूल काउंटी पुलिस थाने में रखा गया है।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि गिरफ्तारियों के साथ ही अधिकारियों ने क्षेत्र में एक बैठक भी आयोजित की है, जिसमें लोगों को दलाई लामा की तस्वीरों को नहीं रखने या उनके बारे में कोई भी जानकारी अपने सेल फोनों पर साझा नहीं करने के लिए धमकी दी गई है।
चीनी भाषा अनिवार्य करने के विरोध पर दो तिब्बती छात्र गिरफ्तार
चीनी अधिकारियों ने 19 वर्षीय दो तिब्बती छात्रों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए चीनी भाषा के ही इकलौता माध्यम होने को अनिवार्य करने की बीजिंग की योजना का विरोध करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस योजना को तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र पर अपना कब्जा मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।
रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, ग्युलद्राक और यांगरिक नाम के दोनों छात्र सोशल मीडिया पर सितंबर से लागू हो रही इस योजना के बारे में बात कर रहे थे। दोनों को दारलाग काउंटी पुलिस थाने में रखा गया है।