फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6.0 magnitude earthquake hits East China Sea, local administration on tsunami alert

Earthquake: पूर्वी चीन सागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप, स्थानीय प्रशासन सूनामी को लेकर अलर्ट

Wed, 20 May 2026 11:02 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 11:02 AM IST
सार

पूर्वी चीन सागर में आज सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अब तक जान-माल की हानि की खबर नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन सूनामी को लेकर अलर्ट पर है। 

विज्ञापन
6.0 magnitude earthquake hits East China Sea, local administration on tsunami alert
Earthquake, भूकंप - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

पूर्वी चीन सागर में बुधवार की सुबह 6.0 तीव्रता का तेज भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 27.523 डिग्री उत्तर अक्षांश और 128.418 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।  
विज्ञापन




फिलहाल कई नुकसान नही
भूकंप के केंद्र की गहराई 33 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जापान के नागासाकी शहर से लगभग 597 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम (एसएसडब्ल्यू) दिशा में पूर्वी चीन सागर में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर आया। फिलहाल किसी जान-माल की हानि या सुनामी की कोई खबर नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में कई द्वीप और तटीय इलाके होने के कारण स्थानीय प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM मोदी से मेलोनी की मुलाकात: साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद महासागर में भी आया भूकंप
इससे कुछ देर पहले भारतीय समयानुसार सुबह 7.33 पर हिंद महासागर में भी 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 1.437 डिग्री उत्तर अक्षांश और 95.503 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी। यह स्थान भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल खाड़ी से लगभग 644 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व (एसएसई) दिशा में था।


यह भी पढ़ें- PM Modi-Trump: अगले महीने हो सकती है पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, मैक्रों के निमंत्रण से चर्चाएं तेज

6.0 तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दोनों भूकंपों की विस्तृत जानकारी साझा की। विशेषज्ञों के अनुसार, 6.0 तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी का माना जाता है। अगर यह जमीन के अंदर होता तो नुकसान हो सकता था, लेकिन समुद्र में होने के कारण इसका प्रभाव मुख्य रूप से समुद्री तरंगों तक सीमित रह सकता है। हिंद महासागर वाला 4.4 तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और आमतौर पर इसे महसूस करना मुश्किल होता है।

भारत के अंडमान-निकोबार क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि सामान्य मानी जाती है, क्योंकि यह इंडियन प्लेट और बर्मा प्लेट के जोड़ पर स्थित है। पूर्वी चीन सागर भी भूकंप की दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र है। पिछले कुछ दिनों में भारत और आसपास के क्षेत्रों में हल्के भूकंपों की गतिविधि बढ़ी हुई है, जिससे वैज्ञानिक लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed