फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   56 Indian fishermen acquitted in Sri Lanka will now go to immigration detention center

Srilanka: श्रीलंका में बरी 56 भारतीय मछुआरे अब आव्रजन हिरासत केंद्र जाएंगे

Tue, 08 Feb 2022 01:32 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोलंबो 
एजेंसी, कोलंबो  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Feb 2022 01:32 AM IST
सार

एक अदालत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दिसंबर में हिरासत में लिए गए 56 मछुआरों को रिहा करने का 25 जनवरी को आदेश दिया था।

विज्ञापन
56 Indian fishermen acquitted in Sri Lanka will now go to immigration detention center
श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की एक अदालत ने जिन 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का पिछले महीने आदेश दिया था, उन्हें कोविड-19 संबंधी पृथकवास अवधि समाप्त होने के बाद यहां एक आव्रजन हिरासत केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा। 

विज्ञापन


कारागार अधीक्षक एवं प्रवक्ता चंदना एकनायके ने कहा, भारतीय मछुआरों ने 25 जनवरी को अपनी रिहाई के बाद उत्तरी प्रांत के इयाक्काच्ची में जेल द्वारा संचालित कोविड-19 पृथकवास केंद्र में अपनी अवधि पूरी कर ली है। उनमें में कुछ मछुआरे संक्रमित पाए गए थे। अब उन्हें कोलंबो में एक आव्रजन हिरासत केंद्र में ले जाया जाएगा। एक अदालत ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दिसंबर में हिरासत में लिए गए 56 मछुआरों को रिहा करने का 25 जनवरी को आदेश दिया था।
विज्ञापन


ईस्टर विस्फोटों के सिलसिले में बंद मानवाधिकार वकील को जमानत
श्रीलंका की एक अदालत ने सोमवार को प्रतिष्ठित मानवाधिकार वकील एवं कार्यकर्ता हिजाज हिज्बुल्ला को जमानत दे दी है। उन्हें 2019 के ईस्टर हमलों के संदिग्ध संबंध के लिए एक कठोर कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन धमाकों में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिज्बुल्ला को श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने 14 अप्रैल, 2020 को आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत ईस्टर आत्मघाती बम धमाकों में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। उन्हें बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमानत आदेश महत्वपूर्ण है क्योंकि श्रीलंकाई अधिकारी मंगलवार को मानवाधिकार पर यूरोपीय संघ की उप समिति से मिलने वाले हैं।

ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की लापता महिला कार्यकर्ताओं पर जताई चिंता
ब्रिटेन ने अफगानिस्तान में महिला कार्यकर्ताओं के लापता होने पर चिंता जताई है। अफगानिस्तान में ब्रिटिश मिशन के प्रभारी ह्यूगो शार्टर ने कहा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि डेबोरा लियोन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की गहरी चिंता है। इसलिए उन्हें गायब हुई महिला कार्यकर्ताओं के बारे में भी जवाब मांगने का पूरा हक है। 


उन्होंने कहा, लियोन ने यह संदेश अफगानिस्तान में देश के राजनीतिक मामलों के कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री अब्दुल कबीर को दिया है। उन्होंने लापता हुई अफगान महिला कार्यकर्ताओं के बारे में कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री अब्दुल कबीर से इस मसले पर जवाब मांगा और कहा, सभी अफगानों के सम्मान के बिना अफगानिस्तान को विश्व का समर्थन मिलना मुश्किल है। वहीं, यूरोपीय संघ के विशेष दूत थॉमस निकोलसन ने तालिबान को फटकारा कि, नागरिकों की मनमानी बंदी मानवाधिकारों को बनाए रखने के लिए संगठनों की घोषित प्रतिबद्धताओं के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed