{"_id":"5fa1e5f78ebc3e9bea14efdc","slug":"54-people-killed-by-gunmen-in-ethiopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथियोपिया में बंदूकधारियों ने की 54 लोगों की हत्या, घरों को लगाई आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथियोपिया में बंदूकधारियों ने की 54 लोगों की हत्या, घरों को लगाई आग
Wed, 04 Nov 2020 05:14 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
ethiopia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक सशस्त्र विद्रोही समूह ने तीन गांवों पर हमला बोल दिया और कम से कम 54 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि बंदूकधारियों ने ओरोमिया क्षेत्र स्थित अम्हरा जातीय समूह को निशाना बनाया और उनके 20 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना रविवार की है, लेकिन ग्रामीण इलाका होने के कारण इसकी जानकारी अगले दिन सोमवार को सामने आ सकी। क्षेत्रीय प्रकाशक इलियास उमेटा ने बताया, हत्याएं ओरोमो लिब्रेशन फ्रंट (ओएलएफ) नामक समूह के सशस्त्र हमलावरों द्वारा की गई। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र से 750 लोगों को विस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, ओएलएफ शेन ओरोमो लिबरेशन फ्रंट से अलग हो गया है। ओरोमो लिबरेशन फ्रंट शेन एक विपक्षी पार्टी है जो वर्षों विर्वासन में रही है लेकिन 2018 में प्रधानमंत्री अबी अहमद के सत्ता संभालने के बाद इसे इथियोपिया में वापसी की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। जबकि ओएलएफ का कहना है कि वह इथियोपिया के सबसे बड़े जातीय समूह ओरोमोस के अधिकार के लिए लड़ रहा है। उमेटा ने कहा कि अभी तक हत्याओं का मकसद पता नहीं चल पाया है लेकिन सशस्त्र समूह ने लोगों से एक बैठक करने की बात कही थी और उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
घरों से घसीट कर ले गए और मार दिया
इथियोपिया मानवाधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त डेनियल बेक्रेले ने कहा कि अम्हरा समूह के लोगों को उनके घरों से घसीटकर एक स्कूल में ले जाया गया जहां उन्हें मार दिया गया।
मृतकों में बड़ी संख्या में महिला भी शामिल हैं, पिछले साल सप्ताह इथियोपिया के दो राज्यों के बीच लंबे समय से चले रहे सीमाओं के विवाद के कारण संघर्ष हुआ जिसमें 27 लोग मारे गए थे।
दोनों पूर्वी राज्यों की सहायक सेनाओं बीच पहले भी अपने सीमा विवाद के कारण टकराहट होती रहती है।