फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   52 migrants dead in Spain Boat Accident and a woman rescued

हादसा : स्पेन जा रही एक नौका पर एक महिला जीवित मिली, 52 के मरने की आशंका

Sat, 21 Aug 2021 01:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लिस्बन।
एजेंसी, लिस्बन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Aug 2021 01:57 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को स्पेन के कैनरी द्वीप के दक्षिण में 255 किलोमीटर की दूरी पर एक बड़े जहाज को छोटी नाव नजर आई और उसने स्पेन की आपात सेवा को इसकी सूचना दी

विज्ञापन
52 migrants dead in Spain Boat Accident and a woman rescued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अटलांटिक सागर में एक डूबती छोटी नौका से बचाई गई एक मात्र महिला ने बचावकर्मियों को बताया कि एक सप्ताह पहले अफ्रीका से रवाना हुए इस जलयान में 53 प्रवासी थे।

विज्ञापन


स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने शुक्रवार को बताया कि डूब रही एक छोटी नौका से यह महिला चिपकी हुई थी और उसके समीप में एक मृत पुरुष और एक मृत महिला थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्पेन के कैनरी द्वीप के दक्षिण में 255 किलोमीटर की दूरी पर एक बड़े जहाज को छोटी नौका नजर आई और उसने स्पेन की आपात सेवा को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद यहां बचाव दल के पहुंचने पर महिला ने बचावकर्मियों को बताया कि यह नौका पश्चिम सहारा तट से रवाना हुई थी जिस पर आइवरी कोस्ट के यात्री थे।

अधिकारी ने विभाग के नियमानुसार अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उसे महिला के स्वास्थ्य एवं उम्र के बारे में जानकारी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार 2021 की पहली छमाही में कैनरी द्वीप जाने के मार्ग में कम से कम 250 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटलांटिक क्षेत्र में मौतें असामान्य नहीं
प्रवासी भू-मार्ग या समुद्री मार्ग से यूरोपीय देशों में पहुंचने की कोशिश में अपनी जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां अक्सर अवैध रूप से भी प्रवासी छोटी नौकाओं में तादाद से काफी अधिक मात्रा में सवार होकर आते हैं। ऐसे में अटलांटिक क्षेत्र में मौतें कोई असामान्य बात नहीं है । यह सागर अफ्रीका के पश्चिमी तट और स्पेन के कैनरी द्वीपों को बांटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed