{"_id":"66cd0543dc87c3454a041453","slug":"51-people-killed-in-insurgent-attacks-in-balochistan-updates-news-in-hindi-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack: बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हमलों में 51 लोगों की गई जान; पहचानपत्र देख बस में 23 को गोलियों से भूना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Attack: बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हमलों में 51 लोगों की गई जान; पहचानपत्र देख बस में 23 को गोलियों से भूना
Tue, 27 Aug 2024 04:14 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:14 AM IST
सार
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने कहा कि उसने सादे कपड़ों में यात्रा कर रहे सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया। मूसाखेल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयूब खोसो ने बताया कि प्रतिबंधित समूह के हथियारबंद लोगों ने राराशिम स्थित राजमार्ग पर नाकेबंदी की और बसों से यात्रियों को उतारने के बाद कुछ लोगों को चुनकर गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों के राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल परिवहन और पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने 12 विद्रोहियों को मार गिराया। विद्रोहियों ने सबसे बड़ा हमला रविवार शाम मूसाखेल जिले में किया, जहां उन्होंने प्रांतीय राजमार्ग पर बसों को रोककर तलाशी ली। लोगों के पहचानपत्र की जांच करने के बाद 23 लोगों को गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन
बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने सादे कपड़ों में यात्रा कर रहे सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया। मूसाखेल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयूब खोसो ने बताया कि प्रतिबंधित समूह के हथियारबंद लोगों ने राराशिम स्थित राजमार्ग पर नाकेबंदी की और बसों से यात्रियों को उतारने के बाद कुछ लोगों को चुनकर गोली मार दी। मारे गए लोगों में से अधिकतर पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब के और कुछ खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले थे। इससे पता चलता है कि जातीय पृष्ठभूमि के कारण उनकी हत्या की गई। दरअसल, अलगाववादियों का मानना है कि पंजाब प्रांत के श्रमिक उनके संसाधनों का दोहन करते हैं। विद्रोहियों ने कुछ ट्रकों समेत करीब 35 वाहनों में आग भी लगा दी। इसके बाद वे पास के पहाड़ी इलाकों में भाग गए। चार माह पहले अप्रैल में भी एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकरउन्हें मार दिया गया था।
विज्ञापन
रेललाइन और रेलवे पुल पर किया धमाका
कलात में बलूचिस्तान लेवी स्टेशन पर हमले में 10 लोग मारे गए। विद्रोहियों ने पाक-ईरान को जोड़ने वाली रेल लाइन व क्वेटा को बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रेलवे पुल पर भी विस्फोटकों से हमला किया।
विज्ञापन