फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5 Killed and 31 Injured In Russian Strike On Ukraine Residential Building

Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के 5 लोगों की मौत 31 घायल; जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो

Tue, 08 Aug 2023 02:58 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 02:58 AM IST
सार

यूक्रेन के एक मंत्री इगोर क्लिमेंको ने भी इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में 31 लोग घायल हो गए। इनमें 19 पुलिस अधिकारी, पांच बचावकर्मी और एक बच्चा शामिल है।

विज्ञापन
5 Killed and 31 Injured In Russian Strike On Ukraine Residential Building
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच इस जंग को शांत कराने के लिए कई देश प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब के जेद्दाह में रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा चल रही है। बावजूद इसके दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले भी कर रहे हैं। इस बीच, सामने आाया है कि पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क में रूस ने मिसाइल हमले किए हैं।  शहर की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने वीडियो शेयर कर कही यह बात
यूक्रेन ने इस हमले की निंदा की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने एक साधारण आवासीय इमारत पर हमला किया है। उन्होंने सोवियत-युग की एक पांच मंजिला इमारत का फुटेज भी जारी किया है। इस इमारत की ऊपरी मंजिल नष्ट हो गई है। हमले के बाद बचाव अभियान जारी है। अपने पोस्ट नें जेलेंस्की ने लिखा है कि मलबा अभी भी साफ किया जा रहा है और "खोज एवं बचाव अभियान जारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमें रूसी आतंक को रोकना होगा। दुनिया में जो भी यूक्रेन की मदद करेगा, वह हमारे साथ मिलकर आतंकवादियों को हराएगा। इस भयानक युद्ध में रूस ने जो कुछ भी किया है उसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूक्रेन के एक मंत्री इगोर क्लिमेंको ने भी इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हमले में डोनेत्सक क्षेत्र के एक उच्च पदस्थ आपातकालीन अधिकारी की मौत हो गई। इन हमलों में 31 लोग घायल हो गए। इनमें 19 पुलिस अधिकारी, पांच बचावकर्मी और एक बच्चा शामिल है। बता दें कि पोक्रोव्स्क रूस के कब्जे वाले डोनेत्सक शहर के उत्तर-पश्चिम में लगभग 70 किलोमीटर (43 मील) दूर है। 

 मॉस्को और कीव एक दूसरे पर कर रहे हमले
इससे पहले, शनिवार की देर रात मॉस्को और कीव ने एक दूसरे पर हमले किए थे। रूस के हमले में यूक्रेन में एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, एक यूनिवर्सिटी और एक एयरोनॉटिक्स फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के अधिकारियों ने यूक्रेन पर डोनेत्स्क क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी को नष्ट करने के लिए क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। डोनेत्स्क क्षेत्र अभी रूसी बलों के नियंत्रण में है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार की रात पूर्वी कुपियांस्क शहर (खारकीव) में ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर पर हमले की जिम्मेदारी रूस पर डाली।  


इससे पहले यूक्रेन ने शुक्रवार को ही एक प्रमुख रूसी बंदरगाह पर हमला किया था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि रूस केर्च जलडमरूमध्य में असैन्य पोत पर हुए यूक्रेनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि इस प्रकार के बर्बर कृत्यों को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed