{"_id":"62ba669d75e2ad25ad24b031","slug":"46-immigrants-found-dead-inside-a-tractor-trailer-in-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 शव मिलने से सनसनी, प्रवासी तस्करी के दौरान मारे जाने की आशंका, 16 गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 शव मिलने से सनसनी, प्रवासी तस्करी के दौरान मारे जाने की आशंका, 16 गंभीर
Tue, 28 Jun 2022 08:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,टेक्सास
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:10 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शवों से भरा यह वाहन सैन एंटोनियो शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में एक दूरदराज के इलाके में रेल की पटरियों के पास पाया गया। सैन एंटोनियो पुलिस ने अभी इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राज्य टेक्सास के सैन एंटोनियो में ट्रेलर में 50 लोग मृत मिले। बेसुध मिले 16 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनस ने बताया कि शाम छह बजे चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे सफाईकर्मी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस को ट्रेलर-ट्रक के बाहर जमीन पर शव पड़ा दिखा। अंदर बहुत सारे लोग बेसुध पड़े थे। इसके बाद 46 लोग मृत पाए गए, चार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चार बच्चों समेत 16 का इलाज जारी है। दमकल विभाग ने बताया कि मृतकों में 39 पुरुष और 11 मगिलाएं हैं।
विज्ञापन
प्रशासन का आदेश कोर्ट ने किया स्थगित
टेक्सास की संघीय कोर्ट ने राज्य की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद बाइडन प्रशासन के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि वे केवल उन्हीं अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार व निर्वासित करें, जिनसे सार्वजनिक व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की आशंका हो।
विज्ञापन
मृत नागरिक किन देशों के अभी पता नहीं, मौत दम घुटने से होने की आशंका
मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने कहा है कि पीड़ितों की राष्ट्रीयता अभी पता नहीं चली है। एब्रार्ड ने ट्वीट किया,'टेक्सास में त्रासदी। प्रवासियों की मौत बंद ट्रेलर में दम घुटने से होने की आशंका है। मैक्सिको के वाणिज्य दूत घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना।'
विज्ञापन