फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   45 graves of Ahmadiyya community desecrated in Pakistan Punjab province

अत्याचार: पाक के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय की 45 कब्रें अपवित्र कीं

Tue, 08 Feb 2022 01:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 01:34 AM IST
सार

पत्रकार अजाज सैयद ने कब्रों से साथ हुई बदसलूकी को देश में बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह इस्लामी मूल्यों का हनन है।

विज्ञापन
45 graves of Ahmadiyya community desecrated in Pakistan Punjab province
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social media

विस्तार

पाक में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है इसका अनुमान पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय की कब्रों को देखकर लगाया जा सकता है। यहां हाफिजाबाद जिले के प्रेमकोट में अहमदिया समुदाय की 45 कब्रों को अपवित्र किया गया। पाकिस्तानी पत्रकार अजाज सैयद ने ट्विटर पर चिंता जताते हुए सरकार से मांग की कि वह अपराधियों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन


बता दें, पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय देश के सर्वाधिक प्रताड़ित अल्पसंख्यकों में से एक है। इस समुदाय को 1974 में गैर-मुस्लिम घोषित किया गया था।

पत्रकार अजाज सैयद ने कब्रों से साथ हुई बदसलूकी को देश में बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह इस्लामी मूल्यों का हनन है।

जानकारी के मुताबिक, 2020 में ब्रिटेन स्थित ऑल पार्टी पार्लियामेंट ग्रुप की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के भीतर स्कूली बच्चों को अहमदिया समुदाय के प्रति नफरत सिखाई जाती है। यह नफरत उनकी पाठ्यपुस्तकों में भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed