फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   44 policemen killed in violence in Bangladesh says Police Headquarters

बांग्लादेश हिंसा: कुल 44 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस का दावा- जुलाई और अगस्त में मारे गए 600 से अधिक नागरिक

Sun, 18 Aug 2024 09:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 18 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जिस दिन शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गईं, उस दिन 25 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके ठीक एक दिन पहले चार अगस्त को 15 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।  

विज्ञापन
44 policemen killed in violence in Bangladesh says Police Headquarters
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश में जुलाई के मध्य से शुरू हुई हिंसा में अब तक कुल 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की है। पांच अगस्त को शेख हसीना ने इस्तीफा दने के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया और भारत के लिए रवाना हो गईं थीं। इसके बाद बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बांग्लादेश के पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस हिंसा में 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं। 

विज्ञापन


आगे बताया गया है कि 20 जुलाई से लेकर 14 अगस्त के बीच हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों की मौत हुई। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जिस दिन शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गईं, उस दिन 25 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस तरह हिंसा और दंगों के दौरान एक दिन में सबसे अधिक पुलिसकर्मियों की मौत दर्ज की गई। इसके अलावा, इसके ठीक एक दिन पहले चार अगस्त को 15 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। आगे बताया गया है कि 14 अगस्त और 21 अगस्त के दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की सूची में 11 सब-इंस्पेक्टर, आठ सहायक सब-इंस्पेक्टर, तीन इंस्पेक्टर और एक नायक शामिल हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद बांग्लादेश में पनपी हिंसा में 230 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, जुलाई के मध्य से अब तक बांग्लादेश में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed