{"_id":"675bc45dfb0e65684a029509","slug":"400-indigo-passengers-stranded-in-istanbul-without-food-and-accommodation-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: दिल्ली-मुंबई-तुर्किये जा रहे इंडिगो के 400 यात्री इस्तांबुल में फंसे, खाने को तरसे; एयरलाइन से दी सफाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
IndiGo: दिल्ली-मुंबई-तुर्किये जा रहे इंडिगो के 400 यात्री इस्तांबुल में फंसे, खाने को तरसे; एयरलाइन से दी सफाई
Fri, 13 Dec 2024 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:58 AM IST
सार
एक यात्री ने बताया कि उड़ान पहले दो घंटे देर हुई और फिर अचानक बताया गया कि उसे रद्द कर दिया गया है। आखिरकार 12 घंटे बाद बताया गया कि उड़ान का समय बदला गया है।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो का सिस्टम एक बार फिर ठप हो गया। नई दिल्ली-मुंबई और तुर्किये के बीच यात्रा करने वाले करीब 400 यात्री इस्तांबुल हवाईअड्डे पर 24 घंटे तक फंसे रहे। जब परेशान यात्रियों ने सवाल करना शुरू किया तो एयरलाइन का कहना था कि परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान में देरी हुई।
विज्ञापन
यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स और लिंक्डइन पर अपना गुस्सा जताया। उन्होंने दावा किया कि उड़ान में पहले देरी हुई और फिर बिना किसी जानकारी के उसे रद्द कर दिया गया। अनुश्री भंसाली नाम की एक यात्री ने बताया कि उड़ान पहले दो घंटे देर हुई और फिर अचानक बताया गया कि उसे रद्द कर दिया गया है। आखिरकार 12 घंटे बाद बताया गया कि उड़ान का समय बदला गया है, जिससे हम सभी फंस गए।
विज्ञापन
न रहने का ठिकाना और न ही खाने का...
उन्होंने बुखार और थकान की शिकायत करते हुए कहा कि यात्रियों को न तो ठहरने की कोई सुविधा दी गई और न ही भोजन उपलब्ध कराया गया। इतना ही नहीं बल्कि इंडिगो के किसी कर्मचारी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरे लोग
एक अन्य यात्री रोहन राजा ने कहा कि दिल्ली से सुबह छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान रद्द होने के बाद लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। उनका दावा था कि एयरलाइन ने उन्हें कथित रूप से उपलब्ध कराए गए आवास तक कोई परिवहन उपलब्ध नहीं कराया।
अफरा-तफरी का बना माहौल
एक और यात्री पार्श्व मेहता ने बताया कि सवा आठ बजे की उड़ान को पहले रात 11 बजे तक टाला। उसके बाद फिर अगले दिन सुबह 10 बजे टाल दिया गया। अफरा-तफरी की स्थिति तब बन गई जब इंडिगो की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई और जानकारी तुर्की एयरलाइंस के चालक दल से हासिल हुई।
घंटों तक खड़े रहे लोग
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'हमें बताया गया था कि हमें मुआवजे के रूप में इस्तांबुल हवाई अड्डे पर लाउंज मिलेगा। मगर लाउंज फंसे हुए यात्रियों की संख्या में काफी छोटा था। हम में से कई लोग घंटों तक खड़े रहे। मगर कोई वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां तक कि कोई उचित जानकारी भी नहीं दी गई थी।'
सबसे खराब एयरलाइनों में शुमार इंडिगो
इस महीने की शुरुआत में एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट 2024 ने इंडिगो को दुनिया की सबसे खराब एयरलाइनों में शामिल किया था, विश्लेषण की गई 109 एयरलाइनों में से इसे 103वां स्थान दिया गया था। रिपोर्ट में एयर इंडिया को 61वें और एयरएशिया को 94वें स्थान पर रखा गया था।