फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   '40 Under 40 'list comprises four Indian-origin people, including 3 women in fortune magazine

फॉर्च्यून मैग्जीन की '40 अंडर 40' लिस्ट में 3 महिलाओं समेत चार भारतीय मूल के लोग शामिल

Wed, 25 Jul 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
'40 Under 40 'list comprises four Indian-origin people, including 3 women in fortune magazine

न्यूयॉर्क की फॉर्च्यून मैग्जीन ने दुनिया के 40 सबसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक युवाओं की लिस्ट जारी की है। तीन महिलाओं समेत भारतीय मूल के चार लोगों को व्यवसाय के क्षेत्र में 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक युवाओं की सूची में शामिल किया गया है। इसमें तीन महिलाओं समेत भारतीय मूल के चार लोगों को भी जगह मिली है।

विज्ञापन


ये वे लोग हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है। 40 अंडर 40 लिस्ट में पहले नंबर पर इंस्टाग्राम के सह- संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रॉम (34) और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (34) रहे, पहले पायदान के लिए दोनों का मुकाबला बराबरी का रहा। दिव्या सूर्यदेवरा, अंजलि सूद, बैजू भट्ट और अनु दुग्गल का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की मुख्य वित्त अधिकारी भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा को सूची में चौथे पायदान पर रहीं। 39 साल की दिव्या जनरल मोटर्स समेत दुनिया की किसी भी ऑटोमोबाइल कंपनी की पहली महिला सीएफओ हैं। इसके बाद वीडियो शेयरिंग वेबसाइट वीमियो की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अंजलि सूद 14वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि 2014 में वीमियो से मार्केटिंग हेड के रूप में जुड़ी थीं। उन्हें पिछले साल सीईओ बनाया गया था। अब वे वीमियो को क्लाउड बेस्ड प्रोग्राम बनाने की कोशिश में हैं। इसमें वीडियो बनाने, शेयर करने और उससे यूट्यूब की तरह पैसे कमाने की सुविधा भी होगी।

रॉबिनहुड के को-फाउंडर और को-सीईओ बैजू भट्ट फॉर्च्यून की लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी रॉबिनहुड की स्थापना बैजू भट्ट ने तब की थी, जब वे 28 साल के थे। 5 साल बाद उनकी कंपनी की कीमत 5.6 बिलियन डॉलर आंकी गई। इस साल उनकी कंपनी ने बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरंसी में भी काम शुरू कर दिया। बैजू 33 साल के हैं।

इसके अलावा फीमेल फाउंडर्स फंड की फाउंडिंग पार्टनर अनु दुग्गल (32वें नंबर) पर हैं। 39 साल की दुग्गल ने महिलाओं के नेतृत्व वाली टेक कंपनियों में निवेश करने के लिए 2014 में यह फंड शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने 50 लाख डॉलर जुटाए। इस साल मई तक दूसरे चरण के वित्तपोषण के लिये उन्होंने 2.7 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। उन्हें फंड देने वालों में मिलिंडा गेट्स भी शामिल हैं।


सूची में रिप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष बिड़ला, डिजीटल वॉलेट क्वाइनबेस के मुख्य तकनीकी अधिकारी बालाजी श्रीनिवासन, एमआईटी डिजीटल मुद्रा पहल की निदेशक नेहा नरूला और क्वाइनबेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परिचालन) टीना भटनागार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed