फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   4 feel long snake comes out from mouth of a woman in Dagestan Russia

महिला के मुंह से डॉक्टरों ने निकाला चार फीट लंबा सांप, वीडियो वायरल 

Wed, 02 Sep 2020 12:17 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दागिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दागिस्तान Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Sep 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 feel long snake comes out from mouth of a woman in Dagestan Russia
मुंह से निकाला सांप - फोटो : ट्वीटर
रूस के दागिस्तान में एक महिला के मुंह से डॉक्टरों ने चार फीट लंबा सांप निकाला। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक डॉक्टर महिला के मुंह से सांप को निकाल रही है। 
विज्ञापन

 
खबरों के मुताबिक, महिला सोमवार को पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों को शुरुआत में पता ही नहीं चल सका कि महिला के साथ क्या दिक्कत है। फिर जांच के बाद डॉक्टरों को पता लगा कि उसके पेट में कोई चीज है। महिला को बेहोश कर डॉक्टरों ने उसके मुंह में ट्यूब डालकर इसे निकालना शुरू किया। फिर पता चला कि यह सांप था।
विज्ञापन

 


महिला के मुंह से सांप निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकालते दिख रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि सांप के पेट से बाहर आते ही महिला डॉक्टर थोड़ा पीछे हट जाती है। इसके बाद वह सांप को एक बकेट में डाल देती है।
  
बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर गार्डन में सो रही थी। सोते वक्त उसका मुंह खुला रह गया और सांप उसके पेट में पहुंच गया। जिस महिला के पेट से सांप निकाला गया उसकी पहचान भी सामने नहीं आई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दागिस्तान और इसके आसपास के गांवों में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।  
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed