फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   300 Pakistani citizens feared dead in Greece boat accident 7 dead due to heavy rains in PAK

World News: ग्रीस नौका हादसे में 300 पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने की आशंका, PAK में भारी बारिश से 7 की मौत

Tue, 20 Jun 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 06:11 AM IST
सार

करीब 750 लोगों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका के यूनान तट के पास डूबने से कई लोग मारे गए थे। अबतक 12 पाकिस्तानी जीवित पाए गए हैं।

विज्ञापन
300 Pakistani citizens feared dead in Greece boat accident 7 dead due to heavy rains in PAK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस (यूनान) में हाल में हुए भीषण नौका हादसे में 300 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। हादसे के बाद पाकिस्तान सरकार ने मानव तस्करों पर नकेल कसते हुए देश के विभिन्न हिस्सों से 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


करीब 750 लोगों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली एक नौका के यूनान तट के पास डूबने से कई लोग मारे गए थे। अबतक 12 पाकिस्तानी जीवित पाए गए हैं। हादसे ने यूरोपीय देशों में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानियों की दुर्दशा को उजागर किया। नौका पर 400 पाकिस्तान के, 200 मिस्र के व 150 सीरिया के नागरिक सवार थे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में भारी बारिश से 7 की मौत
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी के अलावा बन्नू डिवीजन के तीन जिलों में भारी बारिश के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 अन्य घायल हो गए। बन्नू के आयुक्त परवेज सबतखेल ने डॉन अखबार को बताया कि बन्नू, लक्की मरवत और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। उनके अनुसार, बन्नू जिले में तीन मौतें और 51 घायल हुए, जबकि लक्की मारवत जिले में एक मौत और 16 घायल हुए। उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेजी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed