ऑस्ट्रेलिया: मूनी बीच पर लापता हुए तीन भारतीयों में से दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
ऑस्ट्रेलिया में मूनी बीच पर लापता हुए तीन भारतीयों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अन्य की तलाश अभी जारी है। तीनों अपने ही परिवार के बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूदे थे लेकिन लहरों में फंस गए। बच्चों को बचाव दल ने बचा लिया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सोमवार की है। बचाए गए बच्चों में दो लड़कियां हैं, एक की उम्र 15 साल और दूसरी की उम्र 17 साल है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
Australia: 3 Indian nationals went missing from Moonee beach yesterday, 2 bodies recovered, search for other person underway.They jumped into water to rescue drowning children(from family) but were caught in the currents. The children were saved by a rescue team&taken to hospital
— ANI (@ANI) December 18, 2018
ब्रिस्बेन और सिडनी में रहने वाले भारतीय परिवार तेलंगाना के हैदराबाद से हैं। मृतकों की पहचान घोसुद्दीन (45), उनका दामाद जुनैद (28) और राहत (35) के तौर पर हुई है। सभी छुट्टियां मनाने के लिए यहां आए थे। इनके परिवार की लड़कियां पानी में नहाने गई थीं लेकिन डूब गईं। उन्हें बचाने के लिए गए तीनों व्यक्ति भी लहरों की चपेट में आ गए थे। सोमवार को रात होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया और मंगलवार को दोबारा शुरू हुआ।
वहां मौजूद लोगों में ले एक मिशेल कोलार्ड का कहना है कि दो लोग पानी में गए और लहरों में फंस गए। उसने कहा कि स्थानीय लोग भी लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं और खोजकर्ताओं की मदद कर रहे हैं।