फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3 indian canadian Dr. vakuntam Iyer Laxmanan, Navjit Singh Dhillon and Dr. Pradeep Merchant gets order of canada award, know full information here

Canada: तीन भारतीय मूल के लोगों को मिला प्रसिद्ध अवार्ड, ऑर्डर ऑफ कनाडा नागरिक सम्मान से नवाजा गया

Thu, 30 Dec 2021 09:25 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 09:25 PM IST
सार

डॉ. वैकुंटम अय्यर लक्ष्मणन एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक हैं जबकि नवजीत सिंह ढिल्लों जिन्हें बॉब सिंह ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है वे रियल एस्टेट के बड़ा कारोबारी हैं।

विज्ञापन
3 indian canadian Dr. vakuntam Iyer Laxmanan, Navjit Singh Dhillon and Dr. Pradeep Merchant gets order of canada award, know full information here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के तीन कनाडाई लोगों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि, समुदाय के प्रति समर्पण, एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में मदद करने और भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने के लिए ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से सम्मानित किया गया है। यह कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। सम्मान पाने वाले 135 लोगों में डॉ. वैकुंटम अय्यर लक्ष्मणन, नवजीत सिंह ढिल्लों और डॉ. प्रदीप मर्चेंट शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें डॉ. वैकुंटम अय्यर लक्ष्मणन एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक हैं जबकि नवजीत सिंह ढिल्लों जिन्हें बॉब सिंह ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है वे रियल एस्टेट के बड़ा कारोबारी हैं और डॉ. प्रदीप मर्चेंट एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। कनाडा के गवर्नर जनरल की वेबसाइट पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले 135 लोगों की सूची अपलोड है, जिसमें ये तीन भारतीय खासतौर पर शामिल हैं। 
विज्ञापन


कनाडा में बारतीय उच्चायोग ने भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा और तीनों को बधाई दी। लक्ष्मणन ने परोपकार और हाइड्रोमेटलर्जी में उनकी विशेषज्ञता के लिए सम्मानित किया गया जबकि बॉब ढिल्लों को देश में रियल एस्टेट कारोबार बढ़ाने के लिए और मर्चेंट को ओटावा में मजबूत पेशेवर तथा व्यावसायिक संगठन बनाने में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed