{"_id":"5f82329c2c40fb1fc33dc5fc","slug":"3-71-crore-people-are-infected-by-corona-virus-in-the-world-and-more-than-10-73-lakh-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में एक दिन में रिकॉर्ड 20,339 मामले, दुनिया में 3.71 करोड़ संक्रमित पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में एक दिन में रिकॉर्ड 20,339 मामले, दुनिया में 3.71 करोड़ संक्रमित पार
Sun, 11 Oct 2020 03:45 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 3.71 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.73 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 2.79 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में अब 81.65 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें 68,521 की स्थिति बेहद गंभीर है। शुक्रवार को दुनियाभर में 3,58,354 नए मामले सामने आए, जबकि इस अवधि में 5,807 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
इस बीच, फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 20,339 मामले सामने आए। यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने कहा, देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है और प्रतिबंधों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मुश्किल समय है और लोगों का नियमों का पालन करना ही होगा। हमारी अपील है कि लोग प्रतिबंधों के साथ जीना सीखें। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकलें।
विज्ञापन