{"_id":"5f779ad98ebc3e9bfa0ccb1c","slug":"3-45-peoples-infected-by-corona-virus-in-the-world-and-more-than-10-28-lakh-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली : अप्रैल के बाद पहली बार दो हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 3.45 करोड़ पार संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली : अप्रैल के बाद पहली बार दो हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 3.45 करोड़ पार संक्रमित
Sat, 03 Oct 2020 02:56 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 3.45 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.28 लाख से ज्यादा हो गई। 2.57 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 78.15 लाख है, जिनमें 66 हजार से ज्यादा की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
इस बीच, इटली में अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार का कहना है कि हालातों को देखते हुए आपातकाल जनवरी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में बृहस्पतिवार को 2,548 नए मामले सामने आए। प्रधानमंत्री गिसेप कोन्टे ने कहा, हम संसद में आपातकाल बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। हालात अच्छे नहीं हैं। आपातकाल बढ़ाने के अलावा सरकार के पास कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
बता दें कि फ्रांस और ब्रिटेन में भी हालत गंभीर है। दोनों देशों की सरकारें भी सख्त लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि, लोक इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
इजराइल में प्रदर्शन
इस्राइल में फिर से लॉकडाउन लगाने को लेकर लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि सरकार रोकथाम के नाम पर मनमाने प्रतिबंध लगा रही है। लोगों में नाराजगी इस कदर है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग की जा रही है।
हालांकि, सरकार का रुख भी सख्त बना हुआ है। संसद में पास एक कानून के तहत अब विरोध प्रदर्शन गैरकानूनी होंगे और ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। नए कानून के तहत लोग एक किमी से ज्यादा की यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है।