फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.15 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.70 Lakh Patients Have Lost Their Lives

Corona Virus In The World: दुनिया में 9.70 लाख मौतें, 54 देशों वाले महाद्वीप में 34 हजार लोगों की गई जान

Wed, 23 Sep 2020 05:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
3.15 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.70 Lakh Patients Have Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

 दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार को 3.15 करोड़ पार कर गया, जबकि 9.70 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है। महामारी की चपेट में आए 2.31 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, जहां दुनियाभर में मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तब अफ्रीकी देशों में महामारी अभी भी बड़े स्तर पर नहीं फैली है। यहां मौतों की संख्या विकसित-अमीर देशों की तुलना में बेहद कम हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका कारण औसत आयु का अपेक्षाकृत युवा व कोरोना के कम घातक रूप का यहां मौजूद होना है।
विज्ञापन


अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक व वाइरोलॉजिस्ट जॉन केन्गासान्ग का कहना है कि अफ्रीकी देशों के लोगों को विषम हालात मजबूत बना देते हैं। गरीब और विकासशील देश  के लोगों के जीवन जीने की कठोर परिस्थितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ महामारी की शुरुआत में गरीब देशों खासतौर पर अफ्रीका में कोरोना के भीषण प्रसार को लेकर चिंतित थे। क्योंकि यहां की स्वास्थ्य प्रणाली की गुणवत्ता कमजोर है। लेकिन चुनौतीपूर्ण जीवन ने अफ्रीकी देशों को वायरस से लड़ने में मदद की है। 54 देशों वाले महाद्वीप की जनसंख्या 1.3 अरब है लेकिन यहां 34 हजार लोगों की ही कोरोना से मौत हुई है।

मास्क पहनने से इनकार, एयरलाइन ने मां-बेटे को बिठाने से किया इनकार
मास्क पहनने से इनकार करने पर न्यू हैम्पशायर की एक महिला को अपने दो साल के बेटे के साथ अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान अपने साथ ही साथ दूसरों को सुरक्षित रखने के लिहाज से देश के सभी एयरलाइंस ने ये नियम बनाएं हैं।


पोर्ट्समाउथ के रशेल स्टार डेविस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में फ्लाइट में सवार महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से अपने बेटे के मास्क लगाने से मना कर दिया। इसके बाद उन दोनों को छोड़कर विमान अन्य यात्रियों के साथ रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed