{"_id":"5f8233b02a0444593d3d3eb6","slug":"29-million-women-in-the-world-fall-victim-to-modern-slavery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में 2.9 करोड़ महिलाएं आधुनिक दासता की शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में 2.9 करोड़ महिलाएं आधुनिक दासता की शिकार
Sun, 11 Oct 2020 03:50 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में करीब 2.9 करोड़ महिलाएं आधुनिक दासता की शिकार हैं। इन महिलाओं का जबरन श्रम, जबरन विवाह, कर्ज के बदले गुलामी समेत कई प्रकार की प्रथाओं द्वारा शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
वॉक फ्री एंटी स्लेवरी ऑर्गेनाइजेशन की सह संस्थापक ग्रेस फोरेस्ट ने कहा, स्टैग्ड ऑड्स नामक यह रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में 130 महिलाओं और लड़कियों में से एक आधुनिक दासता की शिकार है और यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
हकीकत यह है कि जितने लोग मौजूदा समय में दासता का जीवन जी रहे हैं, उतने मानव इतिहास में कभी नहीं रहे। संयुक्त राष्ट्र में मीडिया कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, यौन उत्पीड़न के सभी पीड़ितों में 99 फीसदी महिलाएं हैं, जबरदस्ती विवाह के सभी पीड़ितों में 84 फीसदी और जबरदस्ती श्रम के सभी पीड़ितों में 58 फीसदी महिलाएं ही हैं।
विज्ञापन