फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   28 killed in Israeli strike on Gaza school, Israeli fire has wounded two peacekeepers in Lebanon

Israel: गाजा स्कूल पर इस्राइली हमले में 28 की मौत; इस्राइली गोलीबारी में लेबनान में दो शांति सैनिक हुए घायल

Thu, 10 Oct 2024 10:30 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

इस्राइल की तरफ से गाजा में हमास पर हमले लगातार जारी है। वहीं एक ताजा हमले की जानकारी देते हुए गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लेबनान में इस्राइली सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में दो शांति सैनिक घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
28 killed in Israeli strike on Gaza school, Israeli fire has wounded two peacekeepers in Lebanon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हमास की तरफ से संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बला में एक स्कूल पर हुए एक ही हमले में कम से कम 28 फलस्तीनी मारे गए। रुफैदाह स्कूल पर हुए हमले में बच्चों के हताहत होने की आशंका है। वहीं इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि वे हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्र को निशाना बना रहे थे, जिसे उन्होंने सटीक हमला भी बताया।
विज्ञापन


इस्राइली गोलीबारी में लेबनान में दो शांति सैनिक घायल
वहीं संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में यूनिफिल मुख्यालय और ठिकानों पर बार-बार गोलीबारी की, जिससे शांति सेना के दो सदस्य घायल हो गए, जबकि इस्राइल हिजबुल्ला पर अपने हमले को जारी रखे हुए है। 
विज्ञापन


इस्राइली टैंक की तरफ दागे गए थे गोले
यूनिफिल - लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल - ने गुरुवार को कहा कि सीमा क्षेत्र के शहर नकौरा में मौजूद समूह के मुख्यालय में एक गार्ड टावर पर इस्राइली टैंक की तरफ गोले दागे जाने के बाद उसके दो शांति सैनिक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टावर पर हमले के कारण दो शांति सैनिक गिर गए। यूनिफिल ने एक बयान में कहा, सौभाग्य से, इस बार चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन वे अस्पताल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया, इस्राइली सैनिकों ने लैबौनेह गांव में संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने–जिसका नाम '1-31' है – पर भी गोलीबारी की, जिस बंकर में शांति सैनिक शरण लिए हुए थे, उसके प्रवेश द्वार पर हमला किया और वाहनों और संचार प्रणाली को नुकसान पहुंचाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed