फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   22 terrorist training camps are active in Pakistan, nine of which are of Jaish: Indian officers

पाकिस्तान में 22 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चालू, जिनमें से नौ जैश के हैं : भारतीय अधिकारी

Fri, 08 Mar 2019 12:15 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
22 terrorist training camps are active in Pakistan, nine of which are of Jaish: Indian officers
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर
पाकिस्तान में 22 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर सक्रिय हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इनमें से नौ शिविर को अकेले जैश-ए-मोहम्मद के हैं। वाशिंगटन में एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सीमा पार से आतंकवाद की किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो नई दिल्ली वैसी ही कार्रवाई करेगा जैसा बालाकोट हवाई हमले में किया गया। 
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का देश में कोई वजूद नहीं है। पाक सेना का यह दावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बयान के मात्र चार दिनों बाद आया है जब कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान जैश के मुखिया मसूद अजहर के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


दो मिनट से भी कम समय तक चले एक तेज और सटीक हवाई हमले में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर को धवस्त कर दिया। जिसमें 350 आतंकवादियों और प्रशिक्षकों का खात्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा के लिए बालाकोट ले जाया गया था। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी कर पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का एक केंद्र है और उसे आतंकी संगठनों और आतंकवादियों के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कदम उठाने चाहिए।" 

अधिकारी ने पाकिस्तान और उसके नेतृत्व पर इनकार करने के तरीके और दो परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों के बीच युद्ध उन्माद जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान में नौ में से 22 जैश-ए-मोहम्मद सहित 22 आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।" 

भारत द्वारा किया गया बालाकोट हवाई हमला आतंकवाद-रोधी अभियान था, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक था। हालांकि इसके एक दिन बाद, 27 फरवरी को, पाकिस्तान ने 20 लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला किया, अधिकारी ने दावा किया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को 182 धार्मिक स्कूलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित संगठनों के करीब 100 सदस्यों को हिरासत में लिया है। 

कई आतंकवादी समूहों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए, अधिकारी ने कहा कि इन कार्रवाइयों में "कुछ भी असामान्य नहीं हैं" क्योंकि भारत में हर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान इस तरह के कदम उठाता है।


अधिकारी ने कहा, "इन कार्रवाइयों " "एक गोल-गोल घूमनेवाला दरवाजा जैसी नीति है, जिसके तहत आतंकवादी नेताओं की घर गिरफ्तारी का मतलब उन्हें आरामदेह घरों में रखना होता है।" 

अधिकारी ने कहा कि जैसै ही स्थिति सामान्य हो जाएगी उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed