फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 terrorists killed by Pakistani army in Balochistan and Nine soldiers dead in operation

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए 20 आतंकवादी, नौ सैनिकों की भी मौत

Sun, 06 Feb 2022 01:20 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 01:20 AM IST
सार

सेना ने बयान में कहा कि नौशकी इलाके में चली मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित सुरक्षा बलों के चार जवानों की मौत हो गई। पंजगुर में चार आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
20 terrorists killed by Pakistani army in Balochistan and Nine soldiers dead in operation
बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर हमला - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने सेना के दो कैंपों पर हमला कर दिया था, इसके बाद पाकिस्तान सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस ऑपरेशन में नौ सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन


सेना ने कहा कि आतंकवादियों ने बुधवार को नौशकी और पंजगुर इलाकों में सेना के शिविरों पर हमला किया था, लेकिन सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया और उन्हें सफलतापूर्वक खदेड़ दिया। सेना ने बयान में कहा कि नौशकी इलाके में चली मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित सुरक्षा बलों के चार जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आतंकवादियों को क्षेत्र से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा
वहीं पंजगुर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर भारी गोलीबारी की इसके बाद आतंकवादियों को क्षेत्र से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा, पंजगुर में चार आतंकी मारे गए और चार से पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था। साथ ही बयान में बताया कि आज के अभियान में घिरे हुए सभी आतंकवादी मारे गए किसी को आत्मसमर्पण का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया था हमला
पाकिस्तान में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बुधवार को पंजगुर और नौशकी जिलों में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। पंजगुर में हमलावरों ने दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों के कैंप में घुसने की कोशिश की। उधर नौशकी में उन्होंने फ्रंटियर कोर (एफसी) पोस्ट में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान ही सेना और बीएलए के उग्रवादियों के बीच जंग छिड़ गई, जिसमें 20 आतंकवादी मारे गए।


पीएम इमरान खान और गृह मंत्री शेख रशीद ने दी थी बधाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी गुरुवार को ट्विटर के जरिए बलूचिस्तान में सैन्य कैंपों में इन हमलों को टालने के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी थी। साथ ही गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने एक वीडियो जारी कर सेना को बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed