फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 Chinese aircraft and eight naval ships again entered Taiwan, security increased on the border

China-Taiwan Tension: ताइवान में फिर घुसे चीन के 20 विमान और आठ नौसैनिक जहाज, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Thu, 17 Oct 2024 12:32 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: बशु जैन Updated Thu, 17 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि पीपुल्स लिब्रेरशन आर्मी (पीएलए) के 20 विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। 20 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन
20 Chinese aircraft and eight naval ships again entered Taiwan, security increased on the border
ताइवान में घुसे चीन के महाज। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। चीन लगातार ताइवान में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। गुरुवार सुबह एक बार फिर चीन के 20 विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान में प्रवेश किया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वह लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। साथ ही सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि पीपुल्स लिब्रेरशन आर्मी (पीएलए) के 20 विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। 20 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में प्रवेश किया। इसे लेकर राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बयान के साथ ही घुसपैठ किए गए वाले स्थान का मानचित्र साझा किया। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारे सशत्र बल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही हमने भी घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए विमान, नौसैनिक जहाज और मिसाइलों को तैनात किया है। दरअसल, चीन ने पिछले दिनों ताइवान के सीमावर्ती इलाके में सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इसके चलते बार-बार चीन के विमान ताइवान की सीमा में घुस रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, ताइवान के आसपास चीन की सैन्य उपस्थिति हाल के वर्षों में काफी बढ़ गई है। द्वीप के आसपास लगातार उड़ानें और नौसैनिक युद्धाभ्यास होते रहते हैं। आए दिन ताइवानी मंत्रालय इसकी जानकारी देता रहता है। बीजिंग ने ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल का प्रयोग करने से इनकार नहीं किया है। वह लगातार ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश में लगा हुआ है। 


चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। अब तक चीन ने सीधे ताइवान पर आक्रमण नहीं किया है, लेकिन वो ये सब कुछ ग्रे जोन में करता है। ये चीन की सेना का एक पैंतरा है, जिससे वो सीधे युद्ध तो नहीं करती लेकिन ये शक्ति प्रदर्शन करती है। ग्रे जोन का मतलब है कि कोई देश सीधा हमला नहीं करता है लेकिन इस तरह का डर हमेशा बनाए रखता है। सीधे सैन्य कार्रवाई की जगह, ऐसी कई चीजें होती रहती हैं, जिनसे हमले का डर बना रहता है। ताइवान के साथ चीन यही कर रहा है। चीन सितंबर 2020 से 'ग्रे जोन' रणनीति का अधिक बार उपयोग कर रहा है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed