{"_id":"60a573aa8ebc3e7fff613d85","slug":"20-american-corporate-leaders-will-appoint-for-us-india-ceo-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: भारत और अमेरिकी सीईओ फोरम के लिए होगी 20 हस्तियों की नियुक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: भारत और अमेरिकी सीईओ फोरम के लिए होगी 20 हस्तियों की नियुक्ति
Thu, 20 May 2021 01:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 01:53 AM IST
सार
- इस विशेष समूह का हिस्सा बनने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने आमंत्रित किए आवेदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइडन प्रशासन ने भारत-अमेरिका सीईओ मंच के अमेरिकी वर्ग में 20 कॉर्पोरेट हस्तियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन ने अमेरिकी सीईओ से इस विशेष समूह का हिस्सा बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान के अनुसार अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए इस मंच के जरिये निजी क्षेत्र अपनी सिफारिशें कर सकेगा और अपनी राय बता सकेगा।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत सीईओ मंच की स्थापना 2005 में साझा हितों पर चर्चा करने और दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों को एक साथ लाने के लिए हुई थी। इस मंच में अमेरिका और भारत के निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ही दोनों देशों के वाणिज्य सचिव भी शामिल हैं।
विज्ञापन