फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   2.86 Crore People Infected With Corona virus In The World and 9.19 Lakh Patients Have Lost Their Lives

Corona Virus in World: दुनिया भर में 2.86 करोड़ पहुंची कोविड संक्रमितों की संख्या, 9.19 लाख मौतें

Mon, 14 Sep 2020 05:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
2.86 Crore People Infected With Corona virus In The World and 9.19 Lakh Patients Have Lost Their Lives
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वैश्विक स्तर पर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.86 करोड़ से अधिक के आंकड़े को छू रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, रविवार की सुबह तक 9.19 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां कुल 6,482,503 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 193,670 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 526 नए मामले
पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 526 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,01,481 हो गयी है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जिससे मृतक संख्या 6,379 हो गई है। वहीं 534 मरीजों की हालत गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरान में कोरोना वैक्सीन का मनुष्यों पर परीक्षण जल्द
इरान में कोरोना वैक्सीन के जानवरों पर किए गए सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद अब मनुष्यों पर जल्द ही इसका प्रयोग किया जाएगा। आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शनिवार को बताया कि ईरानी चिकित्सा वैज्ञानिक जल्द ही कोरोना वैक्सीन का परीक्षण मनुष्यों पर करने वाले हैं।

रूस में 5 हजार से अधिक नए मामले
रूस में रविवार को कोरोना के 5,449 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित देशों की सूची में रूस चौथे नंबर पर पहुंच गया है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,062,811 पर पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तक पिछले 24 घंटों में 94 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 18,578 हो गई है।


मेक्सिको में 70 हजार से अधिक मौतें
मेक्सिको भले ही दुनिया में सातवें नंबर पर संक्रमित देश है, लेकिन यहा मौत का आंकड़ा चौथे नंबर पर बना हुआ है। अब यह आंकड़ा प्रत्येक दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 534 नई मौतें दर्ज हुई है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 70,604 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में 33,500 नए मामले
ब्राजील में पिथले 24 घंटों में कोरोना के 33,523 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 800 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

जर्मनी में कोरोना के 948 नए मामले
जर्मनी में कोरोना के मामले बढ़कर 948 हो गए हैं। वही, दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed