फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   19th ASEAN-India Summit Rajnath Singh meets Australia Deputy pm Richard Marles In Siem Reap, Cambodia

भारत-आसियान समिट: कंबोडिया पहुंचे राजनाथ सिंह, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री से की मुलाकात

Tue, 22 Nov 2022 06:41 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएम रीप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएम रीप Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Nov 2022 06:41 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए  कंबोडिया के सिएम रीप पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
19th ASEAN-India Summit Rajnath Singh meets Australia Deputy pm Richard Marles In Siem Reap, Cambodia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए  कंबोडिया के सिएम रीप पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने  रक्षा संबंधों को बढ़ाने और भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन III से भी मुलाकात की। लॉयड ने ट्वीट किया, एडीएमएम-प्लस में आज मेरे दोस्त राजनाथ सिंह के साथ शानदार बैठक हुई। हम अपने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं क्योंकि हम एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए अपनी साझा दृष्टि को आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनामी समकक्ष से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, "वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग से कंबोडिया के सिएम रीप में मुलाकात कर खुशी हुई।"

साल 1992 से ही आसियान का भागीदार रहा भारत
बता दें कि भारत 1992 से आसियान का भागीदार रहा है और पहली एडीएमएम प्लस बैठक 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित की गई थी। 2017 से आसियान के रक्षा मंत्री आसियान प्लस देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। भारत के एमओडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

आसियान में  कुल 10 देश  
आसियान के 10 देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, ब्रुनेई, फिलीपींस, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया और म्यांमार शामिल हैं। आसियान से भारत के संवाद संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुए थे। ये दिसंबर 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी में और 2002 में शिखर स्तर की साझेदारी में परिवर्तित हुए। इन्हें 2012 में संबंधों के एक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। 

भारत-कंबोडिया के बीच रक्षा सहयोग की अपार संभावनाएं
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिएम रीप में कंबोडिया के रक्षा मंत्री जनरल सैमडेक पिचे सेना टीईए बान्ह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की अत्यधिक गुंजाइश है। वह आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने कंबोडिया के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वह आसियान देशों के अपने समकक्षों के साथ रक्षा सहयोग और पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सिएम रीप में फोरम को संबोधित करेंगे। इस वर्ष आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कंबोडिया कर रहा है। 


भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत भी बैठक की सह-अध्यक्षता करेगा। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर अन्य नेताओं के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन, न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री पीनी हेनारे के साथ मुलाकात की भी तस्वीरें साझा कीं। कंबोडिया के रक्षा मंत्री जनरल बान्ह से बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कंबोडिया के प्राचीन मंदिर अंकोरवाट को दोनों देशों के प्राचीन संबंधों के प्रतीक के रूप में मान्यता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed