फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   17th edition of India-Maldives-Sri Lanka DOSTI Exercise kicks off in Maldives

DOSTI Exercise: माले में भारत-मालदीव-श्रीलंका दोस्ती अभ्यास का 17वां संस्करण शुरू, बढ़ेगा त्रिपक्षीय तालमेल

Sun, 18 Jan 2026 12:38 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Jan 2026 12:38 AM IST
सार

DOSTI Exercise: माले में भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षक बलों के बीच 17वां 'दोस्ती' अभ्यास शुरू हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और आपसी तालमेल को बढ़ाना है। यह अभ्यास क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
17th edition of India-Maldives-Sri Lanka DOSTI Exercise kicks off in Maldives
दोस्ती अभ्यास - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षक बलों के बीच 'दोस्ती' अभ्यास का 17वां संस्करण माले में शुरू हुआ। अभ्यास का बंदरगाह चरण जारी है, जिसमें समुद्री प्रदूषण से निपटने से जुड़े मारपोल अभ्यास और संयुक्त वीबीएसएस अभ्यास किया जा रहा है। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अभ्यास में इस बार क्या-क्या किया गया?
आईसीजी के मुताबिक, इस चरण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का प्रदर्शन, टेबलटॉप अभ्यास और क्रॉस-बोर्डिंग (पोत पर चढ़कर तलाशी लेना और जांच करना) से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य तीनों देशों के तटरक्षक बलों के बीच आपसी तालमेल और संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक ने क्या कहा?
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दोस्ती अभ्यास में भाग लेने के लिए मालदीव पहुंचा। आने वाले दिनों में होने वाले समुद्री चरण में भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और विमान भी शामिल होंगे। महानिदेशक ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। यह पहल भारत के 'सागर' दृष्टिकोण और पड़ोसी पहले की नीति के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाजा 'शांति बोर्ड' से इस्राइल नाराज, US की घोषणा पर आपत्ति जताई; बताया पॉलिसी के खिलाफ


उद्घाटन समारोह में कौन-कौन मौजूद थे?
  • दोस्ती-17 का औपचारिक शुभारंभ 17 जनवरी को माले के होटल जेन में किया गया।
  • इस समारोह में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल तटरक्षक बल, भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंका तटरक्षक बल के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घसन मौमून मुख्य अतिथि रहे।
  • उन्होंने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए तटरक्षक बलों के बीच निरंतर सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अभ्यास का उद्देश्य और इतिहास क्या है?
एमएनडीएफ के अनुसार, इस वर्ष का अभ्यास व्यावहारिक संयुक्त प्रशिक्षण और सूचना साझा करने पर केंद्रित है। इससे भाग लेने वाले कर्मियों को अपने अनुभव साझा करने और पेशेवर संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। बयान में यह भी कहा गया कि दोस्ती अभ्यास की शुरुआत 1991 में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल तटरक्षक बल और भारतीय तटरक्षक बल के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी। वर्ष 2012 में श्रीलंका तटरक्षक बल के शामिल होने के बाद इसे त्रिपक्षीय रूप दिया गया। तबसे यह अभ्यास क्षेत्रीय समुद्री सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ

एमएनडीएफ के अनुसार, उद्घाटन समारोह में मालदीव सरकार के कई मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी, वाइस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स ब्रिगेडियर जनरल अहमद घियास, भारतीय और श्रीलंका तटरक्षक बलों के महानिदेशक तथा विदेशी राजदूत भी मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed