{"_id":"612543ed8ebc3e7a2864afb7","slug":"17-people-went-missing-migrants-boat-capsized-near-libya","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया : प्रवासियों की नौका पलटने से 17 लोगों की मौत होने की आशंका, 70 प्रवासी थे सवार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लीबिया : प्रवासियों की नौका पलटने से 17 लोगों की मौत होने की आशंका, 70 प्रवासी थे सवार
Wed, 25 Aug 2021 12:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काहिरा
एजेंसी, काहिरा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:39 AM IST
सार
- लीबिया के निकट रबर की एक नौका में 70 प्रवासी सवार थे और लीबिया तटरक्षकों ने मिस्र के 51 लोगों का बचा लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीबिया के निकट प्रवासियों की एक नौका पलटने से उसमें सवार 17 लोगों की मौत की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र में प्रवासी मामलों की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी शहर जुवारा में हुआ।
विज्ञापन
लीबिया के निकट रबर की एक नौका में 70 प्रवासी सवार थे और लीबिया तटरक्षकों ने मिस्र के 51 लोगों का बचा लिया है। एक शव बरामद हुआ है और अन्य 16 लोग लापता है, जिनके डूबने की आशंका है।
विज्ञापन
लीबिया में पिछले महीने भी दो नौका हादसे हुए थे, जिनमें करीब 80 प्रवासियों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, इस साल 22 अप्रैल को सबसे भयावह नौका दुर्घटना हुई थी, जिसमें 130 लोग डूब गए थे।
विज्ञापन