फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 killed in fire at Bangladesh container depot, 450 Injured

Bangladesh Fire: बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में भीषण आग, अब तक 43 लोगों की मौत, 450 से अधिक झुलसे

Sun, 05 Jun 2022 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jun 2022 04:54 PM IST
सार

चटगांव में स्वास्थ्य और सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने कहा कि अन्य अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। वहीं अग्निशमन सेवा के सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान उनके तीन कर्मचारियों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
16 killed in fire at Bangladesh container depot, 450 Injured
बांग्लादेश में भीषण आग - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में अब तक कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक लोग झुलस गए। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बंदरगाह चटगांव से 40 किलोमीटर दूर सीताकुंडू में शनिवार रात एक कंटेनर में आग लगने से हुई।

विज्ञापन


पुलिस और दमकल कर्मियों सहित सैकड़ों लोग झुलस गए
शनिवार की रात चटगांव के सीताकुंडा उपजिला के कदमरासुल इलाके में स्थित बीएम कंटेनर डिपो में आग लग गई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, डिपो में आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोटों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस और दमकल कर्मियों सहित सैकड़ों लोग झुलस गए। इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 सीएमसीएच में हैं। 
विज्ञापन


अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है
चटगांव में स्वास्थ्य और सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने कहा कि अन्य अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। वहीं अग्निशमन सेवा के सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान उनके तीन कर्मचारियों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चटगांव के मंडलायुक्त अशरफुद्दीन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 560 डॉलर (50,000 टका) और घायलों को 224 डॉलर (20,000 टका) की सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है और उसे आगामी तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

कैसे फैली आग?
सीएमसीएच पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक नूरुल आलम ने बताया कि कंटेनर डिपो में शनिवार रात करीब नौ बजे आग लगी। दमकल सेवा की इकाइयां इसे बुझाने की कोशिश कर रही थीं कि तभी वहां एक विस्फोट हुआ तथा आग और फैल गई। नूरुल ने कहा कि माना जा रहा है कि कंटेनर डिपो में रसायनों के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ और एक कंटेनर में रसायन होने के कारण आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई।

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘डिपो मुख्य रूप से खाली था। आग लगने के बाद दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य बचावकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एक के बाद एक कंटेनर में हुए विस्फोटों के कारण उनकी मौत हो गई।’’ बताया गया है कि विस्फोट के कारण घटनास्थल के आस-पास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। चटगांव अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सहायक निदेशक मोहम्मद फारुक हुसैन सिकदर ने कहा, ‘‘लगभग 19 दमकल इकाइयां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और छह एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।’’

डिपो में मौजूद थे ज्वलनशील पदार्थ
अग्निशमन सेवा के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद मैनुद्दीन ने सीताकुंड इलाके में घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘डिपो में कंटेनर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे कई प्रकार के रसायन रखे थे और स्पष्ट रूप से रसायनों के कारण आग भीषण हो गई।’’ वहीं, बीएम कंटेनर डिपो के निदेशक मुजीबुर रहमान ने एक बयान में कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि आग किस वजह से लगी, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि आग कंटेनर से फैली।’’


‘द डेली स्टार’ ने रहमान के हवाले से कहा, ‘‘यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को अच्छा इलाज मिले। हम इलाज का पूरा खर्च वहन करेंगे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पीड़ित परिवारों की जिम्मेदारी लेंगे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed