फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 arrested in gang robbing Indian, Asian jewelers busted in America

US: अमेरिका में भारतीय-एशियाई आभूषण दुकानों में लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 16 लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 04:08 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

अमेरिका में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो अमेरिकी राज्यों में भारतीय और अन्य एशियाई आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे।

विज्ञापन
16 arrested in gang robbing Indian, Asian jewelers busted in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो अमेरिकी राज्यों में भारतीय और अन्य एशियाई आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य दुकानों में हथियारों से लैस होकर घुसते थे और वहां मौजूद लोगों के साथ हिंसा करके सामान लूट लेते थे। कई राज्यों में डकैतियां करने के आरोप में इस गिरोह के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आभूषण स्टोरों को निशाना बनाकर डकैती करने की साजिश रची
एक विज्ञप्ति के अनुसार, संघीय कानून प्रवर्तन ने बुधवार को आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जबकि शेष आठ को पहले गिरफ्तार किया गया था। वाशिंगटन संघीय अदालत में दायर आरोप पत्र में कहा गया कि सात जनवरी, 2022 और 27 जनवरी, 2023 के बीच, आरोपियों ने कोलंबिया जिले में न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया और फ्लोरिडा में एशियाई अमेरिकियों के स्वामित्व वाले आभूषण स्टोरों को निशाना बनाकर डकैती करने की साजिश रची।
विज्ञापन


 चार दुकानें भारतीय मूल के लोगों की
आरोप पत्र में कहा गया है कि गिरोह ने नौ दक्षिण एशियाई आभूषण दुकानों को निशाना बनाया उनमें से चार दुकानें भारतीय मूल के लोगों की हैं। अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि लुटेरों ने दक्षिण एशियाई ज्वेलर्स की पहचान की और उन पर हमला किया। आरोपपत्र के अनुसार, गिरोह ने डकैतियों को अंजाम देने के लिए कार लूटी और वाहन चुराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूक से लैस होकर डकैती करते थे आरोपी
बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गिरोह काले कपड़े, मुखौटे और दस्ताने पहनकर, बंदूक से लैस होकर डकैती करता था और भागने के लिए चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करता था। प्रभारी सहायक निदेशक डेविड सुंदरबर्ग ने कहा कि आरोपियों एक शहर में छोटे व्यवसायों को निशाना बनाया और मेहनतकश परिवारों से हजारों डॉलर मूल्य के आभूषण चुराए।


 नौ आभूषण दुकानों में लूटपाट की गई
वाशिंगटन संघीय अदालत में दायर आरोप पत्र में कहा गया कि जिन नौ आभूषण दुकानों में लूटपाट की गई और उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी के जर्सी सिटी के न्यूयॉर्क उपनगर से लेकर पेंसिल्वेनिया और वर्जीनिया से होते हुए दक्षिण-पूर्व में फ्लोरिडा तक में स्थित हैं। आरोपियों के पास से  बंदूकें और एक आवास की तिजोरी से लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed