{"_id":"5f12d08f8ebc3e636c664c6b","slug":"15-more-pilots-in-pakistan-suspended-in-suspected-license-case-93-suspended-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध लाइसेंस मामले में पाकिस्तान में 15 और पायलटों पर गिरी गाज, अब तक 93 निलंबित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संदिग्ध लाइसेंस मामले में पाकिस्तान में 15 और पायलटों पर गिरी गाज, अब तक 93 निलंबित
Sat, 18 Jul 2020 04:05 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस रखने वाले पायलटों पर विमानन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विमानन अधिकारियों ने ऐसे 15 और पायलटों को निलंबित कर दिया है जिनके पास संदिग्ध लाइसेंस पाए गए हैं। इसकी वजह से अब देश में फर्जी लाइसेंस से विमान उड़ाने वाले पायलटों की संख्या 93 हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि ये उन 262 पायलटों में शामिल हैं, जिन्हें संदिग्ध लाइसेंस रखने के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया है और पिछले महीने विमानन मंत्रालय ने उनके खिलाफ जांच शुरू की है। 28 अन्य पायलटों के लाइसेंस पहले ही रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विमानन विभाग के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर ने कहा कि जांच बोर्ड ने ऐसे 262 पायलटों की पहचान की जिनके पास फर्जी लाइसेंस था। सरकार के निर्देश के बाद उन्हें तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 262 पायलटों में से संघीय कैबिनेट ने 28 के लाइसेंस रद्द करने की मंजूरी दी। ये 28 पायलट किसी तरह की फ्लाइंग ड्यूटी नहीं कर सकेंगे और उपयुक्त कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं जिसके तहत पायलटों को सुनवाई का अवसर दिया गया है।
निर्णय लिए जाने से पहले कैबिनेट ने दो बार उनके मामले में विचार-विमर्श किया। 93 पायलटों के लाइसेंस के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि शेष 141 की जांच एक हफ्ते में पूरी होने की उम्मीद है।
इस बीच निजी एयरलाइंस सेरेने एयर ने अपने उन पायलटों और प्रथम अधिकारियों का वेतन भुगतान रोक दिया है जिनके पास फर्जी लाइसेंस है।